फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Considered auspicious red

शुभ कार्य माने लाल रंग

Fri, 11 Nov 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 11 Nov 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Considered auspicious red
red - फोटो : amar ujala
गोमती इंटरनेशनल एकेडमी में मनाया गया रेड कलर डे
विज्ञापन

गोमती इंटरनेशनल एकेडमी में रेड कलर डे मनाया गया। इस मौके पर सभी बच्चे लाल रंग के कपड़ों में विद्यालय आए। शिक्षिक शिक्षकाओं ने बच्चों को लाल रंग के महत्व के बारे में जानकारी दी। विद्यालय के बच्चों सादिया, सिद्धार्थ, राज, जितिन, रचित आदित्य मुबस्सिरा, जीविका, सौम्या, अभय वैश्य, आयुषी हर्ष समृद्धि और मितांशु आदि ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
विद्यालय के प्रबंधक उत्तम कुमार सिंह ने बच्चों को लाल रंग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लाल रंग गर्म रंग की श्रेणी में आता है। यह खुशी और शुभता को भी दर्शाता है। इसमें आकर्षण भी होता है। हिंदुस्तान में हर शुभ काम जैसे पूजा पाठ शादी और अन्य समारोहों में लाल रंग का प्रयोग बहुतायत होता है। वह चाहे रोली चंदन कलावा हो चाहे दुल्हन की शादी का जोड़ा, चूड़ी या बिंदी हो सभी लाल रंग के ही होते हैं। इन सबका वैज्ञानिक आधार भी है। लाल रंग का उपयोग अनेक बीमारियों को दूर करने में किया जाता है। 
विज्ञापन

विद्यालय के चेरमैन नीरज कुमार सिंह ने बच्चों को बताया कि लाल रंग के फल और सब्जियां स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं। शिक्षिका तरु महेंद्रा ने कहा कि चूंकि लाल रंग आकर्षित करता है इसलिए ज्यादातर इसका प्रयोग किया जाता है। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शैल सिंह समेत शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed