{"_id":"619bebacd08d6e45a014f6b6","slug":"congressmen-took-out-pledge-padyatra-in-bankeganj-lakhimpur-news-bly466889831","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने बांकेगंज में निकाली प्रतिज्ञा पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने बांकेगंज में निकाली प्रतिज्ञा पदयात्रा
विज्ञापन
पदयात्रा निकालते कांग्रेसी।
बांकेगंज। पूर्व सांसद जफरअली नकवी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कस्बे में भाजपा हटाओ महंगाई भगाओ प्रतिज्ञा यात्रा निकाली।
पदयात्रा का शुभारंभ मेला मैदान से हुआ। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त हो चुकी है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व महासचिव शिव भगवान ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ जान रही है, सभी का हित साधकर चलने वाली कांग्रेस पार्टी की ओर लगातार लोगों का रुझान बढ़ रहा है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कोमल सिंह, सैफ अली नकवी, महिपाल सिंह यादव, केके मिश्रा, प्रेम वर्मा, काशीराम, बलराम गुप्ता, टीएन मिश्रा, वरुण चौधरी, पंकज दीक्षित, सहजेंद्र दीक्षित, साहब सिंह, पूरनलाल आदि मौजूद रहे।
पलियाकलां। संपूर्णानगर क्षेत्र में कांग्रेसियों की ’महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा’ ग्राम मझरा पश्चिम, कृष्णा नगर, रानी नगर, बसही, संपूर्णानगर आदि ग्राम पंचायतों से होती हुई ग्राम बमनगर पर समाप्त हुई। जिसमें कहा गया कि केंद्र की भाजपा सरकार अपने घमंड और जनविरोधी विचारधारा के चलते महंगाई को कम करने में असमर्थ रही है। यात्रा के दौरान मुख्य रूप से जिला महासचिव बलराम गुप्ता, जिला सचिव रामज्ञान शर्मा, आकिब खां, सचिन शाह, आदिल खां, राजीव सिन्हा, दिनेश गुप्ता, राजन यादव, अशर्फीलाल (एडवोकेट), जितेंद्र पासवान, धर्मचंद मौर्या आदि कांग्रेसी मौजूद रहे। संवाद