फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Congress workers protest against MNREGA

Lakhimpur Kheri News: मनरेगा को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Sun, 11 Jan 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 11 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Congress workers protest against MNREGA
शहर के अम्बेडकर पार्क में विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी। स्रोत : पार्टी कार्यालय
लखीमपुर खीरी। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शहर के आंबेडकर पार्क में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अगुआई में रविवार को एक दिवसीय उपवास रखकर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


प्रहलाद ने मनरेगा को गरीबों और ग्रामीण मजदूरों की जीवन रेखा बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना करोड़ों लोगों को रोजगार देती है, जिससे उनके परिवारों का भरण पोषण होता है। सरकार के मनरेगा का नाम बदलने या इसके स्वरूप से छेड़छाड़ करना जनहित के खिलाफ है।
विज्ञापन

जिला कोऑर्डिनेटर शिप्रा अवस्थी ने कहा कि केंद्र सरकार योजनाओं के नाम बदलकर जनता को भ्रमित करना चाहती है, जबकि जमीनी स्तर पर रोजगार और मजदूरी के मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की तरफ से मनरेगा के अधिकार और अस्तित्व की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रवि तिवारी, रियाज अहमद मोनू, डॉ. रईस अहमद उस्मानी, विपुल गुप्ता, केके मिश्रा अन्नू, इरफान किदवई, रामकुमार वर्मा, राजेश अवस्थी, जावेद अली, शाहजेंद्र दीक्षित, प्रेम वर्मा सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed