फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Congress workers morale boosted by Jitin

जितिन ने बढ़ाया कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला

Fri, 06 Feb 2015 06:59 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 06 Feb 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
Congress workers morale boosted by Jitin
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि जनता भाजपा की सच्चाई जान चुकी है। भाजपा ने चुनाव के समय देश की जनता से जो वायदे किए थे वे छलावा साबित हुए हैं। देश की जनता को भ्रमित करने के लिए तमाम विकास योजनाओं का आश्वासन दिया था लेकिन भाजपा सरकार एक भी वायदा पूरा नही कर सकी है। जितिन प्रसाद ने ईसानगर में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तमाम जनहित की योजनाएं लागू की थीं, इससे देश की जनता का विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त हो रहा था लेकिन भाजपा सरकार ने जनहित के सारे विकास कार्य रोक दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हताश और निराश न हों बल्कि अधिक मजबूती से संघर्ष करते हुए जनता के साथ जुड़ें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गांवों में हर घर में बिजली का कनेक्शन देने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना समेत तमाम जनहित की योजनाएं लागू की थीं। इनसे ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ शहरी क्षेत्र के भी लोगों को लाभ मिल रहा था लेकिन राजनीतिक द्वेषवश केंद्र सरकार ने इन सभी योजनाओं को बीच में ही बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने अभी तक के कार्यकाल में कोई ऐसी जनहित की योजना लागू नहीं कर पाई है जिससे देश के लोगों को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितिन प्रसाद ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के लोगों की समस्या के लिए हर समय उपलब्ध हैं। कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग कभी भी अपने आप को अकेला महसूस न करें। वह सदैव कार्यकर्ताओं और जनता के साथ रहेंगे। जितिन प्रसाद ने ग्राम चौरा, संडौरा, मूड़ी, ईसानगर, वीरसिंहपुर, रायपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

जितिन प्रसाद के साथ कमलेश मिश्रा, जमाल अहमद, रमेश मिश्रा, दीपू श्रीवास्तव, संजय चौधरी, इरफान किदवई, मनीष सिंह, जीतू भार्गव, बब्बू मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed