फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Congress waived and Half the electricity bill will

कांग्रेस, कर्जा माफ और  बिजली बिल हाफ करेगी

Wed, 31 Aug 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी-खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी-खीरी। Updated Wed, 31 Aug 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Congress waived and Half the electricity bill will
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
जितिन प्रसाद ने किसानों की खराब दशा पर जताई चिंता
विज्ञापन

 पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आयी तो कर्जा माफ और बिजली बिल हाफ होगा। कांग्रेस की सरकार हमेशा जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए काम करती है। कांग्रेस पार्टी जो वादे चुनाव के समय जनता की अदालत में करती है उन्हें सरकार बनने के बाद पूरा करती है। वह मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। 
उन्होंने कहा कि इससे पहले जब केंद्र में कांग्रेस सरकार बनी थी तो किसानों का कर्जा माफ किया गया था। आज किसान केंद्र सरकार और राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण परेशान है। किसान ही नहीं आमजन भी दोनों सरकारों के जन विरोधी नीतियों के कारण आहत हैं। आज किसानों को उनकी फसलों का सही मूल्य समय पर नही मिल पा रहा है किसान अपना परिवार नहीं चला पा रहे है। बिजली का बिल आम घरों में खर्चे से ज्यादा आता है जबकि बड़े बड़े व्यापारियों को केंद्र और राज्य सरकार बिजली के बिलों में बड़ी बड़ी छूट देती हैै। कांग्रेस पार्टी की सरकार प्रदेश में बनती है तो प्रदेश के लोगों को बिजली का बिल हाफ कर दिया जाएगा। जिससे आम जनता को लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

जितिन प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास की बात करती है। जब क्षेत्र विकसित होता है तो वहां पर तरह तरह के उद्योग लगते है जिससे वहां के रहने वाले लोगों को विकास से जोड़ने के नए अवसर मिलते हैं। जितिन प्रसाद ने बौधी कलां, बौधीखुर्द, रामपुर मिश्र बाजार, सिसौरा नसूरपुर, मूड़ा गालिब और मोहम्मदी कस्बे में तहसील गेट के सामने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ बरवर टाउन एरिया चैयरमैन संजय शर्मा, सत्यबंधु गौड़, जगदीश मिश्र, प्रेमसागर विश्वकर्मा, रत्नेश गुप्ता, सुरेश त्रिवेदी, निरंजन अनुज पांडेय, सुमित राठौर, रजनीश मिश्र, सुशील शुक्ला, शंकर बक्श सिंह, शिवेंद्र, राकेश मिश्रा आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।
 
जितिन ने बाढ़ कटान पीड़ितों को बांटे त्रिपाल
लखीमपुर-खीरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की ओर से धौरहरा विधानसभा के हुलासपुरवा और हटवा गांवों के 120 परिवारों को कांग्रेसजनों ने तिरपाल बांटे। 

इस मौकेपर पूर्व जिलाध्यक्ष इकबाल अहमद खां, पीसीसी सदस्य राजीव अग्निहोत्री, शरीफउल्ला खां, गणेश प्रसाद सिंह, कमलेश मिश्रा, जमाल अहमद, रामेंद्र जनवार, तारिक हुसैन, राजेश अवस्थी, रामेंद्र शुक्ला, सुशील श्रीवास्तव, नवीन पांडेय सहित धौरहरा, ईसानगर और रमियाबेहड़ के सभी पदाधिकरी उपस्थित रहे।        
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed