फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Congress Rail Stop March 12 Movement

कांग्रेस का रेल रोको आंदोलन 12 मार्च को

Tue, 24 Feb 2015 07:02 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 24 Feb 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
Congress Rail Stop March 12 Movement
केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन, मनरेगा के बजट में कटौती आदि मुद्दों को लेकर कांग्रेस 12 मार्च को प्रदेशव्यापी रेल रोको आंदोलन करेगा। पार्टी ने इस आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश शंकर पांडेय ने यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई और सदस्यता अभियान की समीक्षा की।
विज्ञापन

कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत में उन्हाेंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। काला धन वापस लाने का वादा झूठा साबित हुआ है। सरकार कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन करने जा रही है। इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस 12 मार्च को प्रदेश भर में रेल रोको आंदोलन करेगी। इसके लिए जिलों में तैयारियां की जा रहीं हैं। प्रदेश महासचिव श्याम किशोर शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार में पूंजीपति मस्त हैं और गरीब तबका बुरी तरह त्रस्त है।
विज्ञापन

इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव श्याम किशोर शुक्ल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्होंने 28 फरवरी तक हर हाल में सदस्यता अभियान पूरा करने को कहा। प्रदेश सचिव अजय सिंह ने कहा कि आज हर व्यक्ति कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। कार्यकर्ताओं को चाहिए वे कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने की। इस मौके पर अशोक सक्सेना, प्रह्लाद पटेल, रवि प्रताप सिंह, मोनिस नकवी, शिवभगवान, सरताज अली, राजीव अग्निहोत्री, संजय गोस्वामी, शिवराम सिंह चौहान, विजय बहादुर सिंह, सुजीता कुमारी, मंजीत कौर, कुसुमलता बरनवाल, नवीन पांडेय, सुशील शुक्ला, शकील अयूबी, नीरज बाजपेयी, राजेंद्र गुप्ता, दिलीप पासवान, अरुण वाजपेेयी, वीरेंद्र कुमार, रमेश गुप्ता और रवि गोस्वामी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed