{"_id":"5857de774f1c1b1f64e3912b","slug":"congress-put-the-jam-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने लगाया जाम, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने लगाया जाम, प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञापन देकर की गन्ना भुगतान नियमित कराने की मांग
गन्ना किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए जाम लगाया। बाद में जुलूस निकालकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। कांग्रेस का धरना प्रदर्शन पिछले तीन दिनों से जारी था। ज्ञापन में कहा गया है कि बजाज हिंदुस्थान ग्रुप की चीनी मिलों पर पिछले वर्ष का भुगतान बकाया है। मौजूदा सत्र में या तो भुगतान नहीं किया जा रहा है या नाममात्र का ही किया जा रहा है। मांग की कि गन्ना भुगतान नियमित किया जाए।
गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन के अंतिम दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नसीरुद्दीन मौजी भवन प्रांगण में जोरदार प्रदर्शन किया। धरना सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मौजूदा सत्र में चीनी मिल पलिया की ओर से मिल गेट पर नोटिस चस्पा कर मिल को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जो अनैतिक है।
पूर्वमंत्री माया प्रसाद ने कहा कि किसान पहले ही नोट बंदी को लेकर आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। कम मूल्य पर धान बेचने को मजबूर हुए किसानों के सामने गन्ना मूल्य भुगतान की समस्या है। संजय गोस्वामी ने कहा कि गन्ना अधिनियम के अनुसार 14 दिनों के अंदर किसानों का नियमित भुगतान वैधानिक है। सभा को रवि प्रताप सिंह, सुजीता कुमारी, कुसुमलता बरनवाल, मोहन चंद्र उप्रेती, सुशील शुक्ला, विपिन बिहारी शुक्ला ने संबोधित किया।
विज्ञापन
धरने के बाद कांग्रेस का जुलूस अंबेडकर पार्क पहुंचा, जहां कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठकर गए और जाम लगा दिया। इससे कुछ देर के लिए सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गईं। बाद में कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर सैमुअल पाल को सौंपा।
धरना प्रदर्शन में संतोष शर्मा, रमाकांत गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, संजय चौधरी, ललित वाल्मीकि, वीर बहादुर वर्मा, नीरज बाजपेयी, संजीव मिश्र, राम किशोर मिश्र, गुरमीत सिंह भुल्लर, मंजू मिश्रा, महेश चंद्र अंजुम उस्मानी, रवि तिवारी, प्रेम चंद्र वर्मा, दिलीप पासवान, केके दीक्षित, इंद्र्रजीत शाह विभू अवस्थी, राजेश राज, इम्तियाज अहमद, जितेंद्र सिंह, मनीष गुप्ता, नीतू, वीरेंद्र वर्मा आदि शामिल हुए।