फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   congress foundation day

नकहा पहुंची कांग्रेस संदेश किसान पदयात्रा

Wed, 30 Dec 2020 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
congress foundation day
नकहा पहुंची कांग्रेस की संदेश यात्रा। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। स्थापना दिवस के दूसरे दिन शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी के नेतृत्व में नए कृषि कानून के विरोध में किसान संदेश पदयात्रा नकहा ब्लॉक के कई गांवों में पहुंची, जहां शहर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

पदयात्रा की शुरुआत लखीमपुर ब्लॉक से हुई। नकहा ब्लॉक के गांव अमृता गंज, बाजूडीहा, भानपुर, हरौवा, पडरी मोहन, धोबहा होते हुए गांव टंगी कला पहुंचकर समाप्त हुई। शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी ने कहा देश का नौजवान, मजदूर, महिला, दलित वर्ग सरकार से परेशान है। जनता बेहाल घूम रही है। सत्तासीन भाजपा के लोग मौज काट रहे हैं। मुख्य अतिथि डॉ. रवि शंकर त्रिवेदी ने लखीमपुर और नकहा ब्लॉक के वरिष्ठ कांग्रेसियों फिदाली, सूरज राज, प्यारेलाल, केके दीक्षित, राजेंद्र गुप्ता के घर जाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

उधर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रभारी श्रीनगर विधानसभा रवि तिवारी ने ब्लॉक अध्यक्ष अफसर अली के आवास पर ध्वजारोहण किया। कांग्रेस संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ ली। इसके बाद पदयात्रा मैंनहा, मंगरेपूरवा, बड़हिनपुरवा आदि गांवों को होते हुए खंभारखेड़ा चौराहा पहुंची, यहां समापन किया गया। इस दौरान अफसर अली, राजेश प्रधान, मोहम्मद शरीफ, दिनेश कुमार राजपूत, इमामुद्दीन, इलियास अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed