फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   concetion cheak honge

एक नाम पर कई कनेक्शन का अब सत्यापन होगा

Wed, 10 Dec 2014 10:32 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 10 Dec 2014 10:32 PM IST
विज्ञापन
concetion cheak honge
अब एक नाम से एक से अधिक गैस कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसने जा रहा है। पूरे जिले में 633 ऐसे गैस उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया है जिनके नाम से एक ही पते पर रसोई गैस के दो या दो से अधिक कनेक्शन हैं। अब इनका सत्यापन कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि गैस एजेंसियों ने पूर्ति विभाग को 633 रसोई गैस उपभोक्ताओं की सूची सौंपी है। जिनके नाम से एक ही पते पर एक से अधिक कनेक्शन हैं।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी ने यह सूची डीएम को सौंप दी है। डीएम ने इन रसोई गैस कनेक्शनों का सत्यापन कराने के लिए संबंधित एसडीएम को पत्र लिखा है। सत्यापन का काम शनिवार से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि ऐसे गैस कनेक्शनों का डिडुप्लीकेशन कर उन्हें रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि रसोई गैस को आधार कार्ड और बैंक से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए प्रत्येक उपभोक्ता को अपनी गैस एजेंसी पर आधार कार्ड और बैंक पासबुक की छाया प्रति जमा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed