फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Complete selection of characters to food security

खाद्य सुरक्षा के लिए पात्रों के चयन का काम पूरा

Sun, 29 Nov 2015 05:13 PM IST
लखीमपुर-खीरी
लखीमपुर-खीरी Updated Sun, 29 Nov 2015 05:13 PM IST
विज्ञापन
जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पात्र गृहस्थियों का चयन कर पब्लिक डोमेन पर डाल दिया गया है। खीरी जिले में 109890 अंत्योदय अन्न योजना के परिवारों और 617775 परिवारों का चयन पात्र गृहस्थियों के रूप में किया गया है। कोई भी व्यक्ति राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की पात्र गृहस्थियों की सूची एफसीएस.यूपी.एनआईसी.इन पर लॉगिन करके किसी भी साइबर कैफे में देख सकता है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को इस सूची पर कोई आपत्ति हो तो वह नियमानुसार अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति प्राप्ति और निस्तारण करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लिए संबंधित एसडीएम और नगर क्षेत्र के लिए जिला पूर्ति अधिकारी नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। इसके लिए प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर ब्लाकवार दो-दो पंजिकाएं बनाई गई है। इसमें एक पंजिका पर शिकायतों का विवरण रखा जाएगा, जबकि दूसरी पंजिका पर छूटे हुए पात्र व्यक्तियों के नए प्रार्थना पत्रों का विवरण अंकित किया जाएगा। शिकायत के साथ शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से अंकित किया जाएगा।  शिकायतकर्ता को प्राप्ति रसीद भी दी जाएगी।
विज्ञापन

शिकायतों का निस्तारण एसडीएम और जिला पूर्ति अधिकारी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक या आवश्यकतानुसार उपलब्ध विकास विभाग के कर्मचारियों सहित अन्य मानव संसाधनों का प्रयोग करते हुए 15 दिनों के अंदर करेंगे। प्राप्त शिकायतों और प्रविष्टियों की ऑनलाइन प्रविष्टि कराने के लिए संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक जिम्मेदार होंगे।    
विज्ञापन
विज्ञापन

बरवर कस्बा में एफपीएस आटोमेशन की तैयारी पूरी
जिले में नगर पंचायत बरवर को एफपीएस ऑटोमेशन के लिए चयनित किया गया है। नगर पंचायत बरवर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत 390 अंत्योदय, 1903 पात्र गृहस्थियों को लाभार्थी परिवारों के रूप में चयनित किया गया है। इसमें से 332 अंत्योदय अन्न योजना के परिवारों को तथा 1503 पात्र गृहस्थियों अर्थात 85.13 प्रतिशत अंत्योदय लाभार्थी एवं 78.98 प्रतिशत पात्र गृहस्थियों के आधारकार्ड उनके राशनकार्ड से लिंक कराए जा चुके हैं। शासन का निर्देश मिलते ही बरवर टाउन के उचित दर विक्रेताओं के यहां खाद्यान्न डिलेवरी के लिए इलेक्ट्रिानिक डिवाइस स्थापित करा दी जाएंगी।
इलेक्ट्रिानिक डिवाइस के जरिए होगी खाद्यान्न आपूर्ति
इस योजना में लाभार्थी के अंगूठा और अंगुलियों के निशान की पहचान के बाद ही इलेक्ट्रानिक डिवाइस के माध्यम से खाद्यान्न की आपूर्ति हो सकेगी। बरवर टाउन के जिन लाभार्थियों के राशनकार्डों में आधार प्रविष्टि अभी तक नहीं हुई है, वह तत्काल आधार नंबर अपने उचित दर विक्रेता या आपूर्ति निरीक्षक मोहम्मदी को उपलब्ध करा सकते हैं। आधार फीड न होने की स्थिति में लाभार्थी परिवार खाद्य सुरक्षा का लाभ पाने से वंचित हो सकता है।

बरवर के बाद अन्य नगरीय क्षेत्रों में होगा आटोमेशन  
बरवर टाउन में उचित दर दुकानों के ऑटोमेशन के तत्काल बाद अन्य नगर पंचायत और लखीमपुर शहर में भी उचित दर दुकान की खाद्यान्न डिलेवरी प्रणाली को कंप्यूटराइज्ड एवं आटोमेशन से जोड़ने की प्रक्रिया होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed