{"_id":"6a2c46a918822cc2f204060c","slug":"complaint-of-recovery-on-land-ownership-rights-mla-arrived-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-177454-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जमीनों के मालिकाना हक पर वसूली की शिकायत, विधायक पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जमीनों के मालिकाना हक पर वसूली की शिकायत, विधायक पहुंचे
विज्ञापन
पलियाकलां। विशेनपुरी क्षेत्र और थारू समाज के लोगों को जमीनों का मालिकाना हक दिलाने की प्रक्रिया के बीच अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर विधायक रोमी साहनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जमीनों के मालिकाना हक से संबंधित पूरी प्रक्रिया निःशुल्क है।
विधायक ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली थी कि कुछ राजस्वकर्मी काम के बदले ग्रामीणों से रुपये मांग रहे हैं। इस पर उन्होंने संबंधित लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई लेखपाल या अधिकारी इस कार्य के लिए एक भी रुपया मांगता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि आवेदन पत्र किसी समझदार व्यक्ति या वकील से जांच कराने के बाद सीधे उनके निवास पर जमा करें, ताकि किसी बिचौलिये के झांसे में न आएं। संवाद