फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Complaint of demanding money in Anganwadi recruitment

Lakhimpur Kheri News: आंगनबाड़ी भर्ती में पैसे मांगने की शिकायत

Tue, 28 Apr 2026 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 28 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Complaint of demanding money in Anganwadi recruitment
पलियाकलां। पलिया विधायक रोमी साहनी ने आंगनबाड़ी सहायिकाओं से नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगने की शिकायतों के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योगी सरकार में नियुक्तियां पूरी तरह पारदर्शी हैं और किसी को एक रुपये देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

हाल ही में चंदन चौकी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने के बाद पलिया में भी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए थे। इसी दौरान कुछ सहायिकाओं ने विधायक से मिलकर आरोप लगाया कि कुछ लोग प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर रुपये मांग रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर विधायक ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि ये नौकरियां मुख्यमंत्री का आशीर्वाद हैं और किसी प्रकार का सुविधा शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने सहायिकाओं को आश्वस्त किया कि वे बिना डर के काम करें और किसी भी दबाव में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने यह भी कहा कि यदि कोई अधिकारी नियुक्ति पत्र देने में आनाकानी करता है या पैसे मांगता है, तो सहायिकाएं सीधे जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी या उनसे संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed