फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Complaint filed against businessman Raju, Hemu and their associates

Lakhimpur Kheri News: व्यापारी राजू, हेमू समेत उनके साथियों के खिलाफ भी तहरीर

Fri, 11 Oct 2024 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed against businessman Raju, Hemu and their associates
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की प्रधान शाखा के पास बुधवार को नामांकन के दौरान हुए बवाल के मामले में तीसरी तहरीर भी सदर कोतवाली पुलिस के पास पहुंची है।
विज्ञापन

यह तहरीर बैंक की निवर्तमान अध्यक्ष पुष्पा सिंह के पक्ष के वीर विक्रम सिंह उर्फ नीरज सिंह ने व्यापारी राजू अग्रवाल, हेमू गुप्ता समेत उनके 15 - 20 अन्य साथियों के खिलाफ दी है।
विज्ञापन

दी गई तहरीर में थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी वीर विक्रम सिंह ने कहा है कि बुधवार को सुबह करीब 10:00 बजे वह अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में डेलीगेट के नामांकन के दौरान गए थे। तभी वहां अचानक संतोषनगर कॉलोनी निवासी राजू अग्रवाल अपने सहयोगी बड़खेरवा निवासी हेमू गुप्ता व 15- 20 अन्य साथियों के साथ आ गए। आरोप है कि इन लोगों ने भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वीर विक्रम सिंह ने मना किया तो उक्त सभी लोग गाली-गलौज करते हुए उन्हें मारने पीटने लगे। राजू अग्रवाल व हेमू गुप्ता समेत उनके साथियों ने वीर विक्रम सिंह को जान से मारने की नीयत से उठाकर पटक दिया, जिससे उनका सिर फट गया और शरीर में काफी चोटें आई हैं। इससे वीर विक्रम सिंह मौके पर बेहोश हो गए।
होश आया तो उनके हाथ घड़ी व पैंट की जेब में रखे 2000 रुपये गायब थे। हमलावर जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। वहां पर मौजूद पुलिस व अन्य लोगों ने वीर विक्रम सिंह की जान बचाई। वीर विक्रम सिंह का कहना है कि वह घटना के तुरंत बाद सदर कोतवाली रिपोर्ट लिखवाने गए, पर कोई अधिकारी नहीं मिला।
वह अपनी चोटों का डॉक्टरी परीक्षण कराने जिला अस्पताल भी गए। जहां डॉक्टरों ने बिना पुलिस के परीक्षण या इलाज करने से मना कर दिया। तहरीर में वीर विक्रम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराकर उनका चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने की मांग की है।

----------------------------------
बोले अवधेश, उन्हें नहीं मिला कोई नोटिस

भाजपा प्रदेश नेतृत्व की ओर से नोटिस जारी किए जाने की बात पूछे जाने पर जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि अभी ऐसी कोई नोटिस उन्हें नहीं मिला है। यदि मामले में विधायक ने कोई तहरीर दी है तो उनकी ओर से भी एक तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed