फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   "Compatible-denominational way to overcome social evils'

‘सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का माध्यम है संगत-पंगत’

Sat, 25 Jun 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 25 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
"Compatible-denominational way to overcome social evils'
meeting - फोटो : amar ujala
कायस्थ सभा के पदाधिकारियों ने किया सुधीर सिंहा का स्वागत
विज्ञापन

बिहार के राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा द्वारा शुरू किए गए संगत-पंगत का संदेश लेकर कानपुर से सुधीर सिन्हा शनिवार को लखीमपुर पहुंचे। यहां उनका चित्रगुप्त कायस्थ सभा ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कायस्थ सभा के पदाधिकारियों से इस पर चर्चा की। उन्होंने बताया संगत पंगत का उद्देश्य समाज में दहेज रहित विवाह को प्रोत्साहित करना है। 
उन्होंने इस कार्य में सभी से सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जल्दी ही संगत पंगत कार्यक्रम का आयोजन लखीमपुर में भी किया जाएगा। इस मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज सभी धर्मो और जातियों के साथ हमेशा खड़ा रहा है। मांग की कायस्थ समाज के लोगों को हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व दिया जाए।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम की नीति पर चलकर हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दहेज जैसी कुरीति को समाज से दूर करने का प्रयास होना ही चाहिए। कार्यक्रम का संचालन ग्लोबल संस्था के अरविंद श्रीवास्तव ने किया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रतन खरे ने कायस्थ समाज से राजनीति में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ज्ञानेंद्र सक्सेना, नीरज सक्सेना, सौरभ सिन्हा, विक्की सक्सेना, विनय श्रीवास्तव, प्रशांत लाला, आलोक श्रीवास्तव, अंशुमान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed