फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Committee formed to investigate 21 Gram Panchayats of Isanagar

Lakhimpur Kheri News: ईसानगर की 21 ग्राम पंचायतों की जांच के लिए कमेटी गठित

Wed, 06 Nov 2024 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Committee formed to investigate 21 Gram Panchayats of Isanagar
25 अक्टूबर को अमर उजाला में प्रका​शित खबर
लखीमपुर खीरी। धौरहरा के बाद अब ईसानगर ब्लाॅक की 21 ग्राम पंचायतों में हैंडपंप रीबोर व मरम्मत कार्यों की जांच कराई जाएगी। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने जांच कमेटी में शामिल अफसरों को तीन दिन बाद रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद ही हैंडपंप रीबोर व मरम्मत कार्यों की हकीकत सामने आ सकेगी।
विज्ञापन

जिले में लंबे समय से हैंडपंर रीबोर के नाम पर खेल चल रहा है। बिना कार्य कराए लाखों रुपये निकालकर घोटाला किया जा रहा है। कार्रवाई न होने से घोटालेबाजों का हौंसला बढ़ता जा रहा है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने संज्ञान लेकर धौरहरा की 16 ग्राम पंचायतों की जांच के लिए कमेटी गठित की थी। इसमें 16 में 13 ग्राम पंचायतों में 15 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा पाया गया। सीडीओ के निर्देश पर डीपीआरओ ने मेसर्स अली वारिस और अली कॉन्ट्रैक्टर फर्मों को ब्लैकलिस्ट कर एफआईआर दर्ज कराई। साथ ही प्रधान, सचिव पर 15 लाख रुपये की रिकवरी नोटिस जारी की।
विज्ञापन

इस बड़ी कार्रवाई के बाद सीडीओ ने जनपद भर के गांवों की जांच कराने की बात कही थी, लेकिन अब जांच कमेटी गठित नहीं की जा सकी। इसको लेकर 25 अक्तूबर के अंक में ''''13 गांव में मिल चुका घोटाला, सबकी जांच के आदेश हवा'''' शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। शासन की ओर से खबर का संज्ञान लिया गया। शासन की ओर से सख्ती के बाद अब जिला प्रशासन ने ईसानगर के 21 गांवों की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अधिकारी करेंगे जांच
बीरसिंहपुर की जांच जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मूड़ी, रायपुर की जांच उपायुक्त एनआरएलएम बरारी, चंद्रसा खुर्द की जांच परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास विभाग मिलिक, गौढ़ी ग्राम पंचायत की जांच जिला समाज कल्याण अधिकारी लौकाही मल्लापुर, धुंधाकला की जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी जेठरा, समरदहा हरी की एआर कोऑपरेटिव सिंगावर, लौकाही ईसानगर की जिला प्रोबेशन अधिकारी ओझापुरवा, कैरातीपुरवा की डीसी मनरेगा चंद्रासा कला, सधुवापुर की जिला कार्यक्रम अधिकारी अछरौरा, रुद्रपुर की जिला कृषि अधिकारी मुखलिसपुर और मितौला की जिला उद्यान अधिकारी को जांच सौंपी गई।


धौरहरा के बाद अब ईसानगर ब्लाॅक के 21 ग्राम पंचायतों की जांच के लिए जिलाधिकारी ने जांच कमेटी गठित की है। इन गांवों में हैंडपंप रीबोर के लिए पांच लाख से अधिक रुपये खर्च किए हैं। जांच में अगर गड़बड़ी मिली, तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -विशाल सिंह, पंचायती राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed