फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Commercial use by putting hoardings on the roofs

छतों पर होर्डिंग लगाकर कर रहे व्यावसायिक उपयोग

Sat, 02 Oct 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Commercial use by putting hoardings on the roofs
छतों पर लगे अवैध होर्डिग।

कई लोगों ने लखनऊ की संस्था से कर रखा है अनुबंध, जिम्मेदार कर रहे अनदेखी
विज्ञापन

हर साल 40 से 50 हजार रुपये तक मिलता है इसका किराया, नगर पालिका को हो रही राजस्व की क्षति

लखीमपुर खीरी। शहर में बड़ी संख्या में छतों का व्यावसायिक उपयोग होर्डिंग लगाकर किया जा रहा है। इससे लोगों को तो 40 से 50 हजार रुपये की कमाई तो जरूर हो रही है, वहीं नगर पालिका को राजस्व की क्षति उठानी पड़ रही है। यह जानकारी नगर पालिका प्रशासन को है, बावजूद इसके वह भवन स्वामियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।
नगर पालिका की आय का संसाधन शहर में लगने वाली प्रचार सामग्री भी है, जिसका हर साल ठेेका होता है। इससे करीब तीन लाख रुपये की हर साल नगर पालिका को आय होती है। प्रचार के लिए होर्डिंग लगवाने वालों को इसका निर्धारित शुल्क जमा करना होता है, जिससे नगर पालिका को प्रतिवर्ग मीटर की दर से राजस्व मिलता है। मगर, शहर में अवैध रूप से होर्डिंग और कटआउट लगाकर नगर पालिका को हर वर्ष लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। मगर, जिम्मेदार हैं कि सबकुछ जानकर अंजान बने हैं।
विज्ञापन

नियमत : गृहकर न देकर पालिका को ही लगा रहे चूना

शहर के कई ऐसे घर और होटल हैं, जो नियमानुसार गृहकर जलकर तक नहीं दे रहे हैं और छत व दीवार पर होर्डिंग लगाकर कमाई कर रहे हैं। छतों पर होर्डिंग लगाकर हर साल करीब 50 हजार रुपये का किराया वसूलने वाले एक शख्स ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि लखनऊ की एक कंपनी से अनुबंध है। वही होर्डिंग लगवाकर हर माह किराया देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ की संस्था से होर्डिंग लगाने का अनुबंध होने के बाबत जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो यह गलत है। इसकी जांच कराकर होटल एवं घर की छत पर प्रचार सामग्री लगवाकर कमाई करने वालों से उसके अनुसार गृहकर जलकर वसूला जाएगा। - आरआर अंबेष, अधिशाषी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed