लखीमपुर खीरी। मंगलवार को युवराज दत्त महाविद्यालय में दीक्षारम्भ कार्यक्रम हुआ।
वाणिज्य संकाय के बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वाणिज्य विभाग के डॉ. डीएन मालपानी ने कहा कि वाणिज्य शिक्षा न केवल नौकरी पाने के लिए है, बल्कि नौकरी देने के लिए भी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की गरिमा के अनुरूप अनुशासित रहने एवं महाविद्यालय के विभिन्न आयामों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में चीफ प्रॉक्टर प्रो. सुभाष चन्द्रा, भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. इष्ट विभु, मोहम्मद आमिर, प्रोफेसर डॉ. एसके पाण्डेय ने भी संबोधित कर छात्रों का ज्ञान बढ़ाया। महाविद्यालय कि शिक्षक प्रो. नीलम त्रिवेदी, डॉ. आरपीएस तोमर, डॉ. जेएन सिंह, प्रो. ज्योति पंत, सतेंद्र पाल सिंह, डॉ. अमित कुमार, बृजेश शुक्ला, धर्म नारायण, मनोज कुमार, विनयतोष गौतम, रचित कुमार, मो. नजीफ व डॉ. ओपी सिंह आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।