फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Come electric blown Incoming of the fortress

बिजली आते ही फुंक गई गढ़ी की इनकमिंग

Sun, 15 Feb 2015 07:22 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 15 Feb 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
Come electric blown Incoming of the fortress
आधे शहर के लोग रविवार को क्रिकेट विश्वकप 2015 में रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच हो रहे मुकाबले में डेढ़ से दो घंटे भारत की बल्लेबाजी देखने से वंचित रह गए। रविवार को दिन में 11 बजे जैसे ही बिजली सप्लाई शुरू की गई, वैसे ही गढ़ी उपकेंद्र की एक नंबर इनकमिंग मशीन में जोरदार धमाका हुआ। इससे मशीन फुंक गई और उपकेंद्र से चलने वाले सभी बिजली फीडर ठप हो गए। उपकेंद्र में आई खराबी के कारण लोगों को बिजली नहीं मिली।
विज्ञापन

लोगों को उम्मीद थी कि विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के बीच हो रहे मैच को देखने के लिए बिजली की कटौती नहीं होगी, लेकिन सुबह सात बजते ही बिजली गुल हो गई। चार घंटे बाद यानि 11 बजे बिजली सप्लाई बहाल हुई। बताते हैं जैसे ही गढ़ी उपकेंद्र के फीडरों को चालू किया जाने लगा, उसी दौरान एक नंबर फीडर की इनकमिंग मशीन में जोरदार धमाका हुआ और सभी फीडरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। सूचना मिलने पर जेई मनोज पुष्कर और कई बिजलीकर्मियों ने इनकमिंग मशीन की मरम्मत शुरू की। जिसमें डेढ़ से दो घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन

इन मोहल्लों में गुल रही बिजली
सरनापुरम, शांतिनगर, गढ़ी रोड, भुईफोरवानाथ, गोकुलपुरी, मेला-मैदान, शिवपुरी, भटनागर कालोनी, संकटा देवी, अर्जुनपुरवा, हाथीपुर, निर्मलनगर, दुर्बलआश्रम, निघासन रोड, अर्जुनपुरवा, इमली चौराहा, कपूरथला, सिविल लाइंस आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी में बिजली न आने से अनेक लोग मैच देखने से वंचित रह गए, जिसका उन्हें मलाल रहा।
बांकेगंज। तीन दिनों से कस्बे के फुंके ट्रांसफार्मर को नहीं बदले जाने से यहां के लोग भारत-पाकिस्तान का मुकाबला नहीं देख सके। इसको लेकर बेचेलाल, प्रेमचंद्र, किशोरी लाल, सुरेश कुमार, विजय कुमार सुशील कुमार आदि सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

जेई मनोज पुष्कर ने बताया कि बिजली की रोस्टरिंग सिस्टम कंट्रोल से की जाती है। यहां से कटौती नहीं होती है। उपकेंद्र में खराबी आने पर जल्द फाल्ट दूर कर बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed