फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   come along with a freind and put a leap into the canal

दोस्त के साथ आई और लगा दी नहर में छलांग

Sat, 13 Jul 2019 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
come along with a freind and put a leap into the canal
गंगादीपुरवा की छात्रा ने ढखेरवा पुल से शारदा नहर में छलांग लगाई थी। वह बुधवार को अपने दोस्त के साथ बाइक से वहां आई और फिर कुछ देर बाद नहर में कूद गई। तीसरे दिन छात्रा के घर वाले ढखेरवा चौराहा पहुंचे और पुल के निकट दुकानदारों को फोटो दिखाई तब उसकी पहचान हो सकी। पुलिस ने बताया कि नहर में छलांग लगाने वाली छात्रा का सुराग नहीं लगा है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को ढखेरवा स्थित पुल से शारदा नहर में एक छात्रा ने छलांग लगा दी थी। दुकानदार आलोक कुमार और सुशील कुमार ने बताया था कि घटना के समय एक लड़का भी साथ में था। छात्रा उसी की बाइक पर बैठकर वहां गई थी। वह स्कूल यूनीफॉर्म में थी। बाइक से उतरने के बाद दोनों कुछ देर तक पुल पर टहलते रहे। उसके बाद छात्रा ने अचानक छलांग लगा दी थी। इधर गांव गंगादीनपुरवा निवासी रमाशकंर मिश्रा की पुत्री मीनू मिश्रा भी बुधवार को स्कूल गई थी, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। घर वालों को शुक्रवार को जब यह जानकारी हुई कि एक छात्रा ने ढखेरवा पुल से शारदा नहर में छलांग लगाई है तो वह ढखेरवा पहुंचे। वहां पर परिवार के लोगों ने छात्रा का फोटो दिखाया तो दुकानदार आलोक और सुशील ने फोटो देखकर पुष्टि की और बताया कि इसी छात्रा ने नहर में छलांग लगाई थी। उसके बाद उन लोगों ने उसकी साइकिल तलाश की तो पता चला कि खरवाहिया निवासी परिवार वालों के जान पहचान वाले रामखिलावन के यहां बीनू साइकिल खड़ी करने के बाद चली गई थी। उसके बाद वह साइकिल लेने के लिए भी वापस नहीं आई। छात्रा के पिता रमाशंकर मिश्रा ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री मीनू मिश्रा सेमरा बाजार स्थित नेहरू शिक्षा निकेतन में कक्षा 11 में पढ़ती थी। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे वह साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकली थी। उसके बाद वह घर नहीं पहुंची। परिवार वाले उसी दिन से उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को जानकारी होने के बाद वह लोग उनकी तलाश में ढखेरवा पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि नहर में छलांग लगाने वाली छात्रा की पहचान उसके घर वालों ने कर ली है। छात्रा की तलाश नहर में कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed