फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Colonization union election postponed by showing flood affected area

उपनिवेशन संघ का चुनाव बाढ़ग्रस्त इलाका दिखा किया स्थगित

Wed, 22 Sep 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:26 AM IST
सार

21 सितंबर को होना था खीरी-पीलीभीत उपनिवेशन सहकारी संघ संपूर्णानगर में चुनाव
 

विज्ञापन
Colonization union election postponed by showing flood affected area
संपूर्णानगर में उपनिवेशन संघ के चुनाव के दौरान गेट पर तैनात पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

मार्च में सत्तापक्ष के दो गुट थे भिड़े, हुई थी फायरिंग
विज्ञापन

चुनाव के मद्देनजर पहुंच गई थी कई थानों की पुलिस

लखीमपुर खीरी (संपूर्णानगर)। मंगलवार को खीरी-पीलीभीत उपनिवेशन सहकारी संघ का चुनाव होना था, लेकिन चुनाव अधिकारी द्वारा बाढ़ग्रस्त इलाका दिखाते हुए चुनाव स्थगित करने का नोटिस चस्पा करा दिया गया। इसके बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया। चुनाव को देखते हुए सुबह से ही कई थानों की पुलिस संघ कार्यालय पर पहुंच गई और छतों से लेकर पूरे परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया। सत्तापक्ष के दो गुट बीते मार्च में चुनाव के नामांकन के दिन भिड़े थे, जिसमें फायरिंग होने के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया था।
खीरी-पीलीभीत उपनिवेशन सहकारी संघ का चुनाव 21 सितंबर हो होना था। बीती घटना को ध्यान में रखते हुए सुबह से ही कई थानों की पुलिस संघ के कार्यालय पर जमा थी। इतना ही नहीं चुनाव स्थल से एक किलोमीटर तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती थी। संघ कार्यालय की छतों पर भी पुलिसकर्मी पूरी तरह से मुस्तैद थे। सड़क पर दोनों तरफ बैरीकेडिंग कर दी गई थी। सुबह करीब नौ बजे के बाद बाढ़ग्रस्त एरिया होने के चलते चुनाव स्थगित होने का नोटिस चस्पा कर दिया गया। इस दौरान लोगों का कहना था कि सत्तापक्ष के दो गुट मार्च में हुए चुनाव के दौरान आमने-सामने आ गए थे, जिसके चलते चुनाव स्थगित हुआ था। अब सत्तापक्ष के दबाव में ही दोबारा से चुनाव स्थगित किया गया है।
विज्ञापन

डायरेक्टर में से ही चुना जाएगा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

संघ के चुनाव में 12 डायरेक्टर के पद हैं। इसमें 11 डायरेक्टर चुने गए थे, जबकि एक सीट रिक्त थी। इन 11 डायरेक्टर में से ही संघ का अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुना जाना था और बाकी के डायरेक्टर उनके लिए वोटिंग करते। पिछले बार सत्तापक्ष के दो गुट इसी को लेकर आमने-सामने आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार निर्वाचन क्षेत्रों को एकत्र कर होना है संघ का चुनाव
चार निर्वाचन क्षेत्रों को एकत्र कर संघ का चुनाव होना है। इसमें कबीरगंज, परसपुर, सिंगाही खुर्द व भानपुरी खजुरिया से तीन-तीन डायरेक्टर चुने जाते हैं। हालांकि भानपुरी से एक महिला सीट पर डायरेक्टर का पद रिक्त है।

चुनाव अधिकारी बोले

मंगलवार को खीरी-पीलीभीत उपनिवेशन सहकारी संघ का चुनाव की तारीख तय थी, लेकिन खीरी-पीलीभीत इलाका बाढ़ग्रस्त इलाके में आता है। इसी को मद्देनजर रखते हुए चुनाव को स्थगित करने का आदेश जारी किया गया है। अग्रिम आदेश के बाद ही अगली तारीख नियत की जाएगी। - आशीष कुमार सिंह, चुनाव अधिकारी/ तहसीलदार पलिया

उम्मीदवार बोले

सत्तापक्ष की आड़ में प्रशासन को आगे कर सूखेग्रस्त इलाकों को बाढ़ग्रस्त बताकर चुनाव स्थगित किया जा रहा है, जो लोकतंत्र की हत्या जैसा ही है। सत्तापक्ष के दो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई सामने आई है। अध्यक्ष पद पर दोनों सत्तापक्ष समर्थित हैं और आपस में सामंजस्य बनाने में असफलता के कारण चुनाव स्थगित कर रहे हैं। वो हार के डर से चुनाव को स्थगित करा रहे हैं क्योंकि उनके पास डायरेक्टर की संख्या कम है।- परमेंद्र सिंह पप्पू, संचालक व उम्मीदवार, खीरी-पीलीभीत उपनिवेशन सहकारी संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed