फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Collision between car and bike, two youths died

Lakhimpur Kheri News: कार और बाइक में भिड़ंत, दो युवकों की मौत

Sat, 02 Dec 2023 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Collision between car and bike, two youths died
संपूर्णानगर निवासी मृतक हरगोविंद की फाइल फोटो।
संपूर्णानगर। संपूर्णानगर-खजुरिया रोड पर शुक्रवार रात कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों अभिजोत और हरगोविंद की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
विज्ञापन

संपूर्णानगर निवासी शोभित चीमा फार्म में शादी समारोह में शामिल होने आया था। लौटते वक्त चीमा फार्म निवासी खड़ंग सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अभिजोत सिंह के साथ संपूर्णानगर जा रहा था। रात दस बजे संपूर्णानगर-खजुरिया रोड पर कार अनियंत्रित हो गई और आगे जा रही बाइक में पीछे से टकरा गई। बाइक सवार मझरा पश्चिम निवासी दयाराम के 25 वर्षीय पुत्र हरगोविंद रोड किनारे उछलकर जा गिरा। वहीं टक्कर मारने के बाद कार भी रोड से उतरकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में अभिजोत व हरगोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एयरबैग खुलने के कारण शोभित की जान बच गई।
उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। बताया गया कि अभिजोत के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जिसपर कागजी कार्यवाही कर शव परिजन को सौंप दिया गया। जबकि हरगोविंद के शव को जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद दोनों मृतकों के परिवार में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन

काम निपटाकर जा रहा था घर, रास्ते में मिली मौत
मझरा पश्चिम निवासी दयाराम का पुत्र हरगोविंद संपूर्णानगर में एक किराना स्टोर पर काम करता था। रोज की तरह दुकान का काम निपटाने के बाद बाइक से वह अपने घर जा रहा था। रास्ते में हुए हादसे में उसकी जान चली गई। जबकि दूसरा मृतक अभिजोत निजी स्कूल में पढ़ाई करता था और उसकी शोभित से गहरी दोस्ती थी। अभिजोत को घर छोड़ने जाते समय शोभित ने भी अपना दोस्त खो दिया।

संपूर्णानगर निवासी मृतक हरगोविंद की फाइल फोटो।

संपूर्णानगर निवासी मृतक हरगोविंद की फाइल फोटो।

संपूर्णानगर निवासी मृतक हरगोविंद की फाइल फोटो।

संपूर्णानगर निवासी मृतक हरगोविंद की फाइल फोटो।

संपूर्णानगर निवासी मृतक हरगोविंद की फाइल फोटो।

संपूर्णानगर निवासी मृतक हरगोविंद की फाइल फोटो।

संपूर्णानगर निवासी मृतक हरगोविंद की फाइल फोटो।

संपूर्णानगर निवासी मृतक हरगोविंद की फाइल फोटो।

संपूर्णानगर निवासी मृतक हरगोविंद की फाइल फोटो।

संपूर्णानगर निवासी मृतक हरगोविंद की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed