फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   College admissions The Umdeh student

महाविद्यालयों में दाखिले के लिए उमडे़ विद्यार्थी

Fri, 10 Jul 2015 07:09 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 10 Jul 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
College admissions The Umdeh student
जिले के महाविद्यालयों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का मेला उमड़ रहा है। सबसे ज्यादा भीड़ युवराजदत्त महाविद्यालय और भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में है। वाईडी कॉलेज में सामान्य वर्ग की पहली कटआफ सूची आठ जुलाई को जारी हो चुकी है। शुक्रवार को यहां दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का जमावड़ा रहा। सुबह से ही सभी काउंटरों पर कतारें लगी रहीं। प्रवेश फार्म और फीस जमा करने में आज प्रवेशार्थियों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि प्रवेश की कांउसिलिंग के लिए कुल 14 काउंटर बनाए गए हैं, इनमें बीए प्रथम वर्ष के लिए तीन, बीएससी के लिए दो, बीकॉम के लिए एक, एमए प्रथम वर्ष के अलग-अलग विषयों के लिए छह काउंटर, एमएससी के लिए एक और एमकॉम के लिए एक काउंटर बनाया गया है। छह काउंटरों पर फीस जमा करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सबसे ज्यादा भीड़ बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष के प्रवेश काउंटरों पर रही। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए अपनी काउंसिलिंग कराने के बाद फीस जमा की। सुबह दस बजे के पहले ही काउंटरों पर लंबी लाइन लग गई थीं। विद्यार्थियों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा। वाईडी कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्राओं की भीड़ रही। एक ओर जहां प्रवेश के लिए काउंटरों पर भीड़ रही वहीं कटआफ सूची देखने के लिए भीड़ दिखाई दी। फीस बैंक ड्राफ्ट से जमा होने के कारण बृहस्पतिवार को विद्यार्थी अपने ड्राफ्ट बनवाने में लगे रहे। इससे पहले दिन एक भी प्रवेश नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मेरिट सूची जारी होने के बाद प्रवेश फार्मों का वितरण शुरू हो गया है। प्रवेश ईद के अवकाश के बाद शुरू होंगे। यहां शुक्रवार को प्रवेश फार्म लेने वाली छात्राओं की भीड़ रही।
स्नातक द्वितीय, तृतीय और परास्नातक द्वितीय वर्ष की प्रवेश तिथि बढ़ी
वाईडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि स्नातक द्वितीय, तृतीय और स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों की प्रवेश समस्या को देखते हुए प्रवेश तिथि बढ़ा दी है। पहले यह तिथि नौ जुलाई तक थी, अब इसे बढ़ाकर 14 जुलाई कर दिया गया है। प्राचार्य ने चेताया है कि प्रवेश से वंचित रहे सभी विद्यार्थी 14 जुलाई तक हर हाल में प्रवेश ले लें। इसके बाद किसी भी दशा में प्रवेश संभव नहीं होगा।

कम अंक पाने वाले विद्यार्थी मायूस
इंटरमीडिएट का अच्छा रिजल्ट आने और हाई मेरिट जाने के कारण कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों का प्रवेश वाईडी कॉलेज और भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हो पाना संभव नहीं लगता है। वाईडी कॉलेज में सामान्य वर्ग की जो पहली मैरिट सूची जारी हुई है उससे कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों में मायूसी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed