फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cold wave in lkh

तापमान गिरने से ठंड बढ़ी

Mon, 04 Dec 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।  Updated Mon, 04 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cold wave in lkh
cold - फोटो : amar ujala
सुबह गिरा कोहरा, दोपहर बाद नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन 
विज्ञापन

अधिकतम 23.8 तो न्यूनतम 9.2 डिग्री रहा तापमान 


सोमवार की सुबह कोहरे की चादर से जहां इलाका ढका रहा, वहीं दोपहर बाद सूर्यदेव भी छिप गए। जिले के बिजुआ, भीरा, पलिया और निघासन इलाके में अचानक एक बजे से ठंडी हवा का झोंका चलने से ठंडक ने अपना एहसास करा दिया। हालांकि दिन में लुुकाछिपी का खेल चलता रहा।   
जिले में सुबह से कोहरे के कारण करीब नौ बजे सूर्य के दर्शन हुए, लेकिन काफी हल्की धूप के कारण गर्माहट नहीं आ सकी। 11 बजे के लगभग धूप में तेजी आई, लेकिन दो बजे के बाद सूर्यदेव का असर धीमा हो गया, जिससे ठंड बढ़ने लगी। कुछ देर बाद धूप गायब हो गए, जिससे पारा गिर गया और लोगबाग सिर और कान ढककर सड़कों पर निकले। शाम होते हुए मौसम काफी ठंडा हो गया। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

बिजुआ। सुबह काफी देर तक घना कोहरा छाया रहा। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चे एवं उनके वाहन काफी देर से स्कूल पहुंचे। इधर सड़कों पर कोहरे के चलते वाहनों की गति काफी थमी रही। लोग अपने वाहनों को धीरे धीरे ले जाते रहे। हालांकि कुछ किमी बाद यह कोहरा कम रहा। इधर सोमवार को ठंडक बढ़ने से चीनी मिल गन्ना लाने वाले किसान भी ठिठुरते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी 
बांकेगंज। ठंड बढ़ने के साथ गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ी है। रेडीमेड व्यवसायी हरदीप सिंह और अमित गुप्ता ने बताया कि गर्म कपड़ों में भी तमाम तरीके की नई डिजाइनें इस बार आई हैं। छोटे बच्चों के लिए जैकेट के अलावा रंग-बिरंगे स्वेटर की बिक्री भी बढ़ी है। वहीं युवाओं की खास पसंद अभी तक जैकेट बनी है। ठंड बढ़ने के साथ ही बाजार में गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ाने के लिए कई दुकानदारों ने छूट देने की योजना शुरू कर दी है। हलांकि ब्रांडेड कपड़ों के अलावा फुटपाथ पर भी कई नई डिजाइन के गर्म कपड़े लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed