{"_id":"586f9d2c4f1c1b0a32158529","slug":"cold-wave-and-fog-disrupted-normal-life-not-burning-bonfire","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर और कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नहीं जलाए अलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर और कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नहीं जलाए अलाव
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
ठंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अस्पताल में कर्मचारी स्वयं जला रहे हैं अलाव
भीषण ठंड और शीतलहर के बाद भी नगर पालिका और तहसील प्रशासन द्वारा अभी तक कहीं पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके अतिरिक्त रैन बसेरा का इंतजाम भी प्रशासन द्वारा न किए जाने से रोडवेज बस स्टैंड, प्राइवेट बस अड्डा के साथ ही स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को ठंड में इधर उधर भटकना पड़ रहा है। दो दिन केवल खानापूर्ति के लिए अलाव जलवाने के बाद प्रशासन ने हाथ खड़े कर लिए हैं। जिससे लोगों को कई परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
भीषण शीतलहर तथा ओस के रूप में गिरती पानी की बूंदों के बीच पूरे शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। पूरे दिन सूर्य देवता के दर्शन न होने के कारण दिनभर कोहरा पड़ता रहा। भीषण ठंड के बाद भी प्रशासन द्वारा खानापूर्ति के लिए दो दिन तो अलाव जला दिए गए, लेकिन इसके बाद कहीं भी अलाव नहीं जलवाए गए हैं। अलाव न जलने से सबसे ज्यादा परेशानियां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों को उठानी पड़ रही है। यहां पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी डालचंद्र द्वारा अपने स्तर से लोगों को आग तो तपाई जा रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा यहां पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके अतिरिक्त प्राइवेट, रोडवेज बस अड्डे पर भी अलाव की व्यवस्था नहीं है और न ही रेलवे स्टेशन के बाहर ही अलाव जलवाया गया है। जिससे सफर करने वाले यात्रियों को भी भीषण शीतलहर के बीच ठंड काटनी पड़ रही है।
सेवा सप्ताह में स्त्री सेवा समिति ने जलवाए अलाव
लखीमपुर खीरी। सिख पंथ के दसवें गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकोशोत्सव के उपलक्ष्य में स्त्री सेवा समिति के सौजन्य से चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतिम दिन अलाव जलवाए गए। सेवा सप्ताह के आखिरी दिन स्त्री सेवा समिति ने सुबह गुरु गोविंद सिंह चौक पर राहगीरों को चाय पिलाई। शाम को कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए इसी चौक पर अलाव जलाया। स्त्री सेवा समिति के इन सेवा कार्यों से निर्धनों असहायों को ठंड से काफी राहत मिली है। इस सेवा कार्य में अध्यक्ष रश्मि कौर, सचिव कुलविंदर कौर, निर्मल कौर, शम्मी खुराना, हरजीत कौर, गुरजीत कौर, सिम्मी, सोनिया, मिनी, मनजीत, भगवंत कौर, राजेंद्र कौर, मीना, तुलसी, सुनीता, बीनू, कोमल, दविंदर कौर आदि सदस्य मौजूद रहीं।