फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cold takes life of two

ठंड में तीन और लोगों ने दम तोड़ा

Wed, 10 Jan 2018 01:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Wed, 10 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
Cold takes life of two
victims kin
जिले में भीषण ठंड के कहर के बीच ठंड से मौतों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में दो लोगों की ठंड से मौत हुई है। मंगलवार को मितौली क्षेत्र के कस्ता कॉलोनी निवासी मजदूर ने ठंड से दम तोड़ दिया। वहीं, मैगलगंज क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में टिन के नीचे सो रहे गरीब मजदूर की मौत हुई है। मजदूर की मौत होने के बाद मितौली तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी कंबल लेकर पीड़ित के घर पहुंचे, तो लोग भड़क गए। विरोध से बैकफुट पर आए तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए। उधर, गोला गोकर्णनाथ में नगर के अलीगंज मार्ग पर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के सामने एक बंद दुकान के बाहर 8/9 जनवरी की रात ठंड से ठिठुर कर एक भिखारी की मौत हो गई।  
विज्ञापन

मितौली। कस्ता कॉलोनी निवासी मजदूर गिरधारी लाल(45) सोमवार की शाम को शौच के लिए खेत गया था, जहां ठंड लगने से वह अचेत होकर वहीं गिर गया। काफी देर तक उसके घर न लौटने पर परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की, तो वह खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिवार वाले उसे उठाकर घर ले आए, जहां कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के शरीर पर फटी शर्ट और पैंट के सिवा ठंड से बचाव को और कुछ नहीं था। वह अपने पीछे चार पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ गया है। वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था।
विज्ञापन

हैरामखेड़ा। औरंगाबाद कस्बे में मंगलवार को कड़ाके की ठंड में रईस खान(47) की मौत हो गई। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। पूरा परिवार झोपड़ीनुमा घर में टीन शेड के नीचे गुजर बसर कर रहा था। मृतक के पुत्र रहीमुद्दीन ने तहसील प्रशासन को फोन करके सूचना दी, जिसके बाद लेखपाल कमलेश यादव मौके पर पहुंचे। रहीमुद्दीन ने बताया कि सोमवार की शाम को उसके पिता को सांस लेने में दिक्कत हुई, तो औरंगाबाद स्थित निजी अस्पताल में दिखाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें दवाई देने से मना कर दिया और कहा कि इनकी हालत गंभीर हैं, इनको ठंड लग गई है। इसके बाद पिता को वह घर ले आए, जहां कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के पास महज दो बीघा जमीन है। लेखपाल कमलेश यादव ने बताया कि युवक सांस का मरीज था। पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक के परिवार को सरकार की तरफ से 30 हजार की सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। नगर के अलीगंज मार्ग पर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के सामने एक बंद दुकान के बाहर 8/9 जनवरी की रात ठंड के कहर से ठिठुर कर एक भिखारी की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह 10 बजे जब बाजार खुला, तो ग्राम सेमरई थाना हैदराबाद निवासी भिखारी पूरनलाल(60) का शव बंद दुकान के शटर के पास छज्जे के नीचे पड़ा देखा गया। मृतक का सिर एक गठरी के ऊपर रखा था। चेन खुली जैकेट और तहमद, पैर में हवाई चप्पल पहने मृतक के सिर पर साफा बंधा था। मृतक के ऊपर कोई कपड़ा भी नहीं था। लोगों की सूचना पर एसडीएम योगानंद पांडे, तहसीलदार आशुतोष गुप्ता, नायब तहसीलदार विकासधर दुबे, नपाप अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, ईओ रामरतन अम्बेश, भाजपा नेता विजय शुक्ल रिंकू, कोतवाल संजय कुमार त्यागी, एसएसआई यदुवीर सिंह, चौकी इंचार्ज नरेश सिंह मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने शव के ऊपर चादर डलवा दी और भिखारी के परिवार वालों को सूचना करवाई। दोपहर बाद मृतक की पत्नी शीलवती, पुत्र प्रदीप, कुलदीप, भाई चंद्रमोहन वहां पहुंचे। पुलिस ने मृतक का शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया, जिसे वह अपने गांव सेमरई लेकर चले गए।



मरने के बाद बंटा कंबल तो गुस्साए लोग
मितौली। मृतक मजदूर गिरधारी लाल को काफी समय पूर्व एक आवास मिला था, जिसकी छत आज तक नहीं पड़ पाई है। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि आवास का आधा पैसा ही मिला था और आधा पैसा ग्राम प्रधान द्वारा निकलवा लिया गया था। मृतक छप्पर के नीचे पूरे परिवार के साथ गुजारा करता था। जैसे ही ठंड से मरने की सूचना तहसील प्रशासन को लगी। तो तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी और क्षेत्रीय लेखपाल शिवकुमार घटनास्थल पर पहुंच गए और घरवालों को एक कंबल और कोटेदार से 40 किलो अनाज दिलाकर खानापूर्ति कर ली। इस दौरान मौजूद लोगों ने गिरधारी लाल के मरने के बाद कंबल दिए जाने पर सवाल उठाए। संवेदनहीन तहसील प्रशासन को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध जताया। इसके बाद तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को तत्काल पारिवारिक लाभ योजना का फार्म भरवाने के निर्देश लेखपाल को दिए हैं। ग्राम प्रधान ने अंत्येष्टि के लिए लकड़ी की व्यवस्था कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed