फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cold started increasing...minimum mercury reached 13 degrees

Lakhimpur Kheri News: बढ़ने लगी ठंड... न्यूनतम पारा पहुंचा 13 डिग्री

Wed, 15 Nov 2023 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Cold started increasing...minimum mercury reached 13 degrees
शहर में छाई धुंध       स्रोत:संवाद
लखीमपुर खीरी। मौसम का मिजाज दिन पर दिन बदल रहा है। ठंड का असर दिनोंदिन बढ़ने लगा है। रात और सुबह के समय ठंड बढ़ गई है। सुबह के वक्त धुंध भी छाने लगी है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया है। ठंड से बचने के लिए लोग सुबह शाम गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने से ठंड का असर कम हो जाता है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 13 डिग्री रहा। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा। तापमान में गिरावट होने से साथ सुबह कोहरे का असर भी दिखने लगा है। मंगलवार सुबह सात बजे तक कोहरा छाया रहा। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, तापमान में अभी और गिरावट आएगी। हालांकि 17 नवंबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन

इस दौरान मध्यम गति से हवाओं के चलने से रात के समय तापमान में गिरावट आएगी। वहीं सुबह हल्की धुंध भी छाई रहेगी। उन्होंने बताया कि इससे आने वाले दिनों में ठंड में निरंतर इजाफा होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed