फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CMO furious after seeing the mess in the residential premises of the training center

ट्रेनिंग सेंटर के आवासीय परिसर में गंदगी देख भड़के सीएमओ

Wed, 22 Sep 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
CMO furious after seeing the mess in the residential premises of the training center
खाने की गुणवत्ता जांचते सीएमओ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कबाड़ हटाकर सफाई कराने के निर्देश, आशा वर्करों के लिए बने खाने की जांची गुणवत्ता

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने मंगलवार को एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के आवासीय परिसर का औचक निरीक्षण किया। वहां पर गंदगी और छत पर कबाड़ देखकर नाराजगी जताई। सीएमओ ने लिपिक ज्ञानदीप को अव्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं आशा वर्करों के लिए बने खाने की गुणवत्ता चेक की।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ को आवासीय परिसर में अव्यवस्थाओं का अंबार मिला। न तो पंखे चलते मिले और न ही बिस्तरों पर चादरें व तकिया मिलीं। कमरों में गंदगी और कबाड़ पड़ा था। वहीं शौचालय में पानी की सप्लाई तक नहीं मिली। इसके बाद वह छत पर पहुंचे। वहां भी कबाड़ और रद्दी का अंबार लगा मिला।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित लिपिक को भवन की पुताई कराने के साथ व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए सात दिन का समय दिया है। इसके बाद सीएमओ ने स्टेनो मदन वर्मा, एमसीडी विजय वर्मा के साथ परिसर में रही आशाओं से उनकी समस्याएं सुनीं। कैंटीन पहुंचकर खाने की गुणवत्ता संतोषजनक न मिलने पर कैंटीन इंचार्ज को चेेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्घाश्रम में हर माह के चौथे शनिवार को लगेगा हेल्थ कैंप

लखीमपुर खीरी। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मनाए जा रहे जागरूकता सप्ताह के तहत सीएमओ ने वृद्धजनों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। बुजुर्गों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराने के लिए सीएमओ ने मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला को बुजुर्गों की मानसिक स्थिति समझकर इलाज करने के निर्देश दिए।
इस दौरान कुछ बुजुर्गों ने सीएमओ को आंख, त्वचा, हड्डियों में तकलीफ, शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की दिक्कतें बताईं। इस पर उन्होंने जनरल फिजिशियन, ईएनटी, मानसिक चिकित्सक, आंख के डॉक्टर को कैैंप में मौजूद रहने के निर्देश दिए।
सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता से कहा कि वृद्धजनों के इलाज की समुचित व्यवस्था के लिए हर माह में कैंप लगाएं, जिसमें सभी बीमारियों का इलाज करने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहें। यह कैंप हर माह के चौथे शनिवार को लगेगा।

बुजुर्ग के अभिवादन का पैर छूकर दिया जवाब

वृद्घाश्रम में एक बुजुर्ग ने हाथ जोड़कर सीएमओ का अभिवादन किया। बुजुर्ग को अपने सामने हाथ जोड़े देख सीएमओ भावुक हो गए। उन्होंने कहा आप हमारे बुजुर्ग हैं। इस तरह हाथ न जोड़ें। इतना कहकर सीएमओ ने बुजुर्ग के अभिवादन का जवाब पैर छूकर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed