फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CM Yogi Announces Miyanpur Village in Lakhimpur Kheri to be Renamed Ravindra Nagar

UP News: 'एक भी मियां नहीं, नाम मियांपुर', मुख्यमंत्री योगी ने लखीमपुर खीरी के गांव का नाम बदला

Sat, 11 Apr 2026 04:24 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 11 Apr 2026 04:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी जनपद को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मोहम्मद तहसील क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने मियांपुर गांव का नाम बदलने का एलान किया। उन्होंने कहा कि मियांपुर का नाम रविंद्र नगर किया जाएगा। 

विज्ञापन
CM Yogi Announces Miyanpur Village in Lakhimpur Kheri to be Renamed Ravindra Nagar
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की। मुख्यमंत्री ने यहां पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) से विस्थापित होकर बसाए गए बंगाली हिंदू परिवारों को भूमि का मलिकाना हक प्रदान किया। साथ ही अन्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया। 

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने खास तौर पर विभाजनकारी राजनीति से सावधान रहने की बात कही। उन्होंने तुष्टिकरण और विभाजन की राजनीति पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी ने जिले में दो जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में 817 करोड़ की 314 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही 4356 थारू परिवारों और 2350 विस्थापित परिवारों को भूमि का मालिकाना हक संबंधी अधिकार पत्र प्रदान किए। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- खीरी में सीएम योगी बोले: सच्चा शासन वही, जहां प्रजा सुखी रहे; सैफई और परिवारवाद का जिक्र कर विपक्ष पर बरसे
विज्ञापन
विज्ञापन


रविंद्र नाथ ठाकुर के नाम से जाना जाएगा गांव
सीएम योगी ने कहा कि पापी पाकिस्तान ने पहले भारत का विभाजन किया, फिर पाकिस्तान भी टुकड़े हुए। पाकिस्तान अभी और टुकड़ों में बंटने वाला है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पाप की सजा वहां रह रहे हिंदू, सिख, बौद्ध, पारसी लोगों  को मिली है। क्योंकि वहां किसी और जाति के लिए कोई जगह नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने आपका अधिकार लिया और वोट लेते रहे। लेकिन आपको जमीन का अधिकार नहीं दिया। आपकी पहचान छिपाने के लिए गांव का नाम भी मियांपुर रख दिया। एक भी मियां, नाम मियांपुर। अब ये मियांपुर नाम नहीं रहेगा। अब इस गांव का नाम रविंद्र नगर होगा। गुरुदेव रविंद्र नाथ ठाकुर के नाम पर यह गांव जाना जाएगा। 

विभाजनकारी राजनीति पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में विभाजनकारी राजनीति पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अतीत में लोगों को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया और समाज को बांटने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बिना भेदभाव के सभी वर्गों को न्याय दिलाने और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विभाजन और वहां रहने वाले अल्पसंख्यकों की स्थिति इस बात का उदाहरण है कि विभाजनकारी नीतियों का क्या परिणाम होता है। उन्होंने लोगों से ऐसी राजनीति से सावधान रहने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने दोनों कार्यक्रमों में कुल 1234 करोड़ रुपये की 527 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं, जो क्षेत्र के समग्र विकास को गति देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed