फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cm yogi adityanath will address election rally in lakhimpur kheri tomorrow

UP Nikay Chunav: मुख्यमंत्री योगी कल लखीमपुर में करेंगे चुनावी सभा, चार घंटे यहां से चलेंगी रोडवेज बसें

Thu, 27 Apr 2023 02:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Apr 2023 02:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार लखीमपुर आ रहे हैं। वे यहां भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते रोडवेज बसों का रूट डायवर्जन किया गया है। 

विज्ञापन
cm yogi adityanath will address election rally in lakhimpur kheri tomorrow
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली के दौरान खीरी मार्ग पर लोगों की आवाजाही होगी। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने चार घंटे तक रोडवेज बसों का संचालन एलआरपी चौराहे से कराने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शुक्रवार को जनसभा करेंगे। सूचना आते ही जिला प्रशासन तैयारियां में जुट गया है। हालांकि रैली को लेकर रोडवेज अधिकारियों समेत प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। इसकी वजह रैली और रोडवेज बस अड्डे का रास्ता एक होना है। बसों का आवागमन जारी रहने से अधिकारियों को जाम का डर सताने लगा है। 
विज्ञापन


इसलिए रोडवेज बसों का संचालन चार घंटे के लिए एलआरपी एवं राजापुर चौराहे से होगा। टीएसआई ने बुधवार को एआरएम से मुलाकात कर समस्या के निराकरण को लेकर वार्ता की। इस पर एआरएम ने बसों का संचालन राजापुर एवं एलआरपी से कराने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोला, बरेली, सीतापुर जाने वाले एलआरपी पहुंचे

एआरएम मुकेश मेहरोत्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री की जनसभा जीआईसी में दोपहर एक बजे प्रस्तावित है। ऐसे में शुक्रवार की सुबह दस बजे से लेकर दोपहर ढाई बजे तक राजापुर से बस अड्डे तक बस संचालन बंद रहेगा। एआरएम ने बताया कि ऐरा, धौरहरा, रूपैइडिहा, लगुचा, लहरपुर मार्ग की बसें राजापुर से चलेंगी। गोला, शाहजहांपुर, बरेली, सीतापुर व लखनऊ मार्ग की बसों का संचालन एलआरपी चौराहा से होगा।

'सीएम आ रहे हैं इसलिए कूड़ा जला रहे हैं'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज मैदान को दुरुस्त किया जा रहा है। बुधवार को जिला एवं पालिका प्रशासन के लोग मैदान से पानी निकलवाकर सफाई कराते रहे। इस दौरान निकलने वाले कूड़़े को भी जलवाया जाता रहा।

कर्मचारियों को लेकर शाम तक ईओ मैदान में डटे रहे। मैदान पर भरा पानी निकलवाने के लिए चार टैंक लगाए हैं। वहीं करीब 50 से 60 सफाई कर्मी दिनभर सफाई करते रहे। मौरंग आदि डलवाकर मैदान सही कराया गया। इस दौरान मैदान में निकले कूड़े को बंदिश के बावजूद अधिकारियों ने जलवा दिया। इस दौरान जिले के आला अफसरों से लेकर पालिका प्रशासन के लोग रात तक मैदान को दुरूस्त कराने के लिए डटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed