{"_id":"66466b67f6bb270dc10887e8","slug":"clothes-and-grocery-items-being-smuggled-from-india-recovered-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-120094-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भारत से तस्करी कर लाया जा रहा कपड़ा व किराना सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भारत से तस्करी कर लाया जा रहा कपड़ा व किराना सामान बरामद
विज्ञापन
धनगढ़ी में पुलिस द्वारा बरामद किया गया माल।
धनगढ़ी। भारत से तस्करी कर अवैध रास्तों से नेपाल लाया जा रहा 15.50 लाख रुपये का कपड़ा व किराना सामान समेत एक आटो रिक्शा नेपाल पुलिस ने बरामद किया है। इसका सीजर बनाकर कस्टम विभाग के सुपुर्द किया गया है।
कैलाली एसपी पदम बहादुर बिष्ट ने बताया कि भारतीय थारू क्षेत्र के मोहाना नदी के अवैध रास्ते से बगैर कस्टम के धनगढ़ी लाया जा रहा माल पुलिस ने बरामद किया है। जिला पुलिस की गश्ती टीम ने धनगढ़ी उप महानगर पालिका के वार्ड पांच के पास से तस्करी कर लाया गया करीब 12 लाख नौ हजार रुपये कीमत की साड़ी, कुर्ती, सूटपीस, प्लाजो सेट, बनियान, कपड़ा व एक आटो रिक्शा बरामद किया है। इसके अलावा धनगढ़ी के ट्रैफिक चौराहा और टीकापुर नगर पालिका पुरानी भंसार रोड से तस्करी कर लाया गया एक लाख, 25 हजार रुपये का माल बरामद किया है। कंचनपुर पुलिस ने जिले की भीमदत्त वार्ड दस जुमुआ, सुक साल, बेलौरी, फटैया, बैशाखी, वार्ड 11 ढोके बाजार आदि से करीब दो लाख हजार का माल बरामद किया है। सभी का सीजर बनाकर कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
एक साल में पकड़ा जा चुका है 10 करोड़ से अधिक का माल
धनगढ़ी। भारत से नेपाल तस्करी कर लाया गया 10 करोड़ से अधिक का सामान बीते एक साल में कैलाली व कंचनपुर जिला पुलिस ने बरामद किया है। इसका खुलासा डीआईजी रवींद्र केसी ने किया।
विज्ञापन
नेपाल के सुदूर पश्चिम नेपाल पुलिस के डीआईजी रवींद्र केसी ने बताया कि कैलाली व कंचनपुर जिले में एक साल में नेपाल पुलिस व सशस्त्र पुलिस बल ने करीब 10 करोड़ रुपये का भारत से तस्करी कर लाया गया माल बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने साढ़े तीन किलो ब्राउन शुगर, मादक पदार्थ व नशीली दवाएं भी बरामद की हैं।
कहा कि खुली सीमा व मोहाना नदी के अलावा दुधवा नेशनल पार्क के जंगली रास्तों से सीमा पार कर तस्कर तस्करी का धंधा कर रहे हैं। इसके अलावा भारतीय क्षेत्रों में स्थित मंडियों में जीएसटी व बगैर जीएसटी के माल लाकर डंप किया जाता है। उसके बाद कैरियर के जरिए नेपाल भेजा जाता है। इसको लेकर नेपाल पुलिस काफी सतर्क है और समय-समय पर माल की बरामदगी भी कर रही है। संवाद