{"_id":"5738b2ab4f1c1b202bac70a1","slug":"clogging-the-wheels-of-development-in-the-country-in-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दो साल में देश में विकास का पहिया जाम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दो साल में देश में विकास का पहिया जाम’
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 15 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
जितिन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद ने मोदी सरकार पर दागे सवाल
बोले-पीके की रणनीति से कामयाबी का माहौल
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते करते हुए केंद्र की मोदी सरकार को सवालों के घेरे मे खड़ा करने का प्रयास किया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर लफ्फाजी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दो साल में विकास का पहिया जाम हो चुका है, आंकड़ेबाजी के जरिए अच्छे दिन बताए जा रहे हैं लेकिन जनता सब समझती है।
स्थानीय एलआरपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केदीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि यूपीए सरकार ने विकास कार्यों की जो रूपरेखा तैयार की थी, और जिन योजनाओं को मंजूरी दी थी, उन्हें ही केंद्र की मोदी सरकार ने अच्छे दिन के रूप में प्रचारित कर रही है, लेकिन जनता सब समझती है। उन्होंने कहा पिछले दो सालों में जिले में विकास का पहिया थम चुका है न ही कोई अस्पताल बना है न ही स्कूल बन सके हैं, यहां तक कि हैंड पंप भी नहीं लग सके हैं। भाजपा ने जनता को छला है सर्राफा बाजार को बर्वाद करने के लिए एक्साइज ड्यूटी व इंस्पेक्टरराज कायम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस से ज्यादा किसी ने काम नही किया है लेकिन आज का युग मार्केटिंग का युग है इसलिए आम जनता तक कांग्रेस की उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए पीके की सहायता ली जा रही है जिसका भरपूर परिणाम भी सामने आ रहा है। उन्होंने कहा आम जनता भी अब समझ चुकी है कि कांग्रेस ही देश की सच्ची आधारशिला है। इस दौरान पूर्व मंत्री मायाप्रसाद, रवि प्रताप सिंह, अशोक सक्सेना, रजीव अग्रिहोत्री सुजिता कुमारी, इरफान किदवई सहित कई पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।