{"_id":"6a1b23cd3d7d9971110ac3a5","slug":"clf-women-plead-for-justice-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-176327-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सीएलएफ की महिलाओं ने लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सीएलएफ की महिलाओं ने लगाई न्याय की गुहार
Sat, 30 May 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 30 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
डीसी एनआरएलएम से शिकायत करने पहुंची महिलाएं। संवाद
लखीमपुर खीरी। निघासन ब्लॉक के बिलरायां की आदर्श संकुल स्तरीय संघ (सीएलएफ) की महिलाएं शनिवार को डीसी एनआरएलएम के पास पहुंचीं। उन्होंने कहा कि झूठे आरोप लगाकर उन्हें और उनके संगठन को बदनाम किया जा रहा है तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। महिलाओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
आदर्श संकुल स्तरीय संघ (सीएलएफ) की अध्यक्ष सुनीता, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी उदेवी, सचिव सुखेता तिवारी, रीना देवी, रीना, शफाकुन, पूनम, उमा आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि उनके सीएलएफ से ग्राम संगठन जुड़ा है। आरोप है कि उस ग्राम संगठन के बुक कीपर ने सीएलएफ पदाधिकारियों से एक महिला को ऋण के रूप में 10 लाख रुपये देने के लिए कहा था, जबकि सीधे किसी को भुगतान नहीं किया जा सकता। ऋण देने की निर्धारित प्रक्रिया है और उसी के तहत ऋण दिया जाता है।
महिलाओं का कहना है कि सीधे भुगतान से मना करने पर बुक कीपर नाराज हो गया और फर्जी शिकायतें करवा रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
-- -- -- -
सीएलएफ की महिलाएं आई थीं, जिन्होंने अपनी बात रखी है। मामले की जांच के लिए पहले ही कमेटी गठित की जा चुकी है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-जितेंद्र कुमार मिश्रा, डीसी एनआरएलएम