{"_id":"651954924a358c9e660de795","slug":"clerk-bitten-by-snake-during-cleanliness-campaign-in-lakhimpur-kheri-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कर रहे लिपिक को सांप ने डसा, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कर रहे लिपिक को सांप ने डसा, मचा हड़कंप
Sun, 01 Oct 2023 04:44 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 01 Oct 2023 04:44 PM IST
सार
रविवार को जिलेभर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में गोला गोकर्णनाथ के सीजीएनपीजी कॉलेज में स्टाफ के साथ क्लर्क राकेश कुमार यादव सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ के सीजीएनपीजी कॉलेज में रविवार को स्वच्छता जागरुकता अभियान के तहत सफाई करते समय लिपिक को सर्प ने डस लिया। उन्हें तत्काल गंभीर अवस्था में सीएचसी भर्ती कराया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
सीजीएनपीजी कॉलेज में लिपिक 48 वर्षीय राकेश कुमार यादव निवासी सर्वोदय नगर कॉलेज स्टाफ के साथ सफाई कर रहे थे। इसी दौरान कॉलेज परिसर में खड़ी घास में एक सर्प ने उनके हाथ में डस लिया, जिससे मौके पर मौजूद स्टाफ में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: सद्दाम ने किए थे उमेश पाल की हत्या के लिए इंतजाम, वारदात से 15 दिन पहले किया था ये काम... खुले और भी राज
विज्ञापन
कॉलेज स्टाफ के लोग आनन-फानन उन्हें लेकर अस्पताल गए। डॉक्टर ने बताया कि उनकी हालत खतरे से बाहर है। बता दें कि रविवार को जिलेभर में स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया गया। प्रशासनिक अफसरों के साथ-साथ आम लोगों की सहभागिता रही।