फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Clerical job fork suspended on negligence

कार्य में लापरवाही बरतने पर कांटा लिपिक सस्पेंड 

Mon, 16 Jan 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो निघासन। Updated Mon, 16 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Clerical job fork suspended on negligence
टीचर - फोटो : demo pic
बेलराया चीनी मिल के जीएम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

बेलरायां चीनी मिल से संचालित बंगलहा कुटी के लिपिक को जीएम लालता प्रसाद ने कार्य में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया। उन्होंने कई गन्ना क्रय केंद्रों का जायजा लिया, जिसमें सबकुछ सही पाया गया। 

सरयू सहकारी चीनी मिल बेलरायां जीएम लालता प्रसाद ने बताया कि चीनी मिल में करीब 38 गन्ना क्रय केंद्र संचालित हैं। इन क्रय केंद्रों पर आए दिन गन्ना सही न तोलने तथा इंडेंट से अधिक गन्ना क्रय केंद्र पर खड़ा करने आदि की शिकायत मिल रही थीं। बंगलहा कुटी, छीटनपुरवा, चौधरी पुरवा समेत करीब एक दर्जन से अधिक क्रय केंद्रों को चेक किया। बंगलहा कुटी गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ने से भरी एक ट्रॉली खड़ी पाई गई। जीएम ने ट्रॉली क्रय केंद्र पर खड़े होने का कारण पूछा तो वहां मौजूद लिपिक कुछ नहीं बता सका। तोल न होने से गन्ना ट्रॉली में सूख गया था तथा उसका रजिस्टर भी अधूरा था, जिसके चलते कांटा लिपिक जयशंकर को सस्पेंड कर दिया गया है। जीएम ने बताया कि चीनी मिल के प्रत्येक क्रय केंद्र पर एक रजिस्टर दिया गया है। उस रजिस्टर पर गन्ना खरीद और बिक्री का पूरा लेखा जोखा चढ़ाना अनिवार्य है। जीएम ने बताया कि क्रय केंद्र पर किसान अपना गन्ना लिपिक से सांठ गांठ करके एडवांस में गन्ने की तोल कराकर चीनी मिल भेजता था। पर्ची आने पर वह उसे चढ़वाता था। तोल में पारदर्शिता लाने के लिए रजिस्टर दिया गया है। साथ ही यह भी हिदायत दी गई है कि यदि पर्ची इंडेंट से अधिक गन्ने की मिल कई तो संबंधित लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed