फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cleanliness Survey: Lakhimpur Nagar Palika gets second place in Lucknow division

स्वच्छ सर्वेक्षण : लखीमपुर नगर पालिका को लखनऊ मंडल में दूसरा स्थान

Sat, 19 Jul 2025 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness Survey: Lakhimpur Nagar Palika gets second place in Lucknow division
नगर पालिका परिषद लखीमपुर
लखीमपुर खीरी। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के तहत भारत सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के परिणामों में नगर पालिका परिषद लखीमपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर 108वीं रैंक प्राप्त की है। लखनऊ मंडल में दूसरा स्थान व जिले में प्रथम स्थान के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में 50,000 से 3 लाख तक जनसंख्या वाले निकायों की कटेगरी में प्रदेश में टॉप 10 में जगह बनाई है। यह रैंकिंग भारत सरकार के आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष डाॅ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि पालिका को यह उपलब्धि स्वच्छता कर्मियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा नगरवासियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। जनसहभागिता के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों का उपयोग, कचरा पृथक्करण, कचरा प्रसंस्करण, खुले में शौच से मुक्ति और सार्वजनिक स्थलों की सफाई में निरंतर सुधार के प्रयासों को भी इस सफलता में अहम माना गया है। उन्होंने कहा कि यह रैंकिंग शहर के नागरिकों के सहयोग और टीम की कड़ी मेहनत का परिणाम है। हमारा लक्ष्य है कि आगामी सर्वेक्षण में और भी बेहतर प्रदर्शन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed