फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cleaning of drains done in Trilokpur

Lakhimpur Kheri News: त्रिलोकपुर में कराई गई नालियों की साफ-सफाई

Mon, 22 Sep 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 22 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Cleaning of drains done in Trilokpur
मझगईं के त्रिलोकपुर में सफाई के बाद का नजारा। संवाद
मझगईं। त्रिलोकपुर में रास्ते पर होने वाले जलभराव की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद प्रधान व अधिकारियों ने नालियों की सफाई कराई है। इससे ग्रामीणों को जलभराव से निजात मिल गई है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर में अर्से से सफाई न होने से नालियां गंदगी से पटकर चोक हो गईं थीं। इससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी व बारिश का पानी हमेशा सड़कों पर भरा रहता था। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

लोकनपुरवा, जिला पंचायत सदस्य के आवास के पास व एएनएम सेंटर से पहले रास्तों पर जलभराव था। इसकी खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद अधिकारियों ने कर्मचारियों को लगाकर नालियों की सफाई शुरू कराई। इससे रास्तों पर गंदा पानी खत्म हो गया है और लोगों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed