फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Clashes erupt in the municipal board meeting, disputes arise over the passing of the budget

Lakhimpur Kheri News: पालिका बोर्ड बैठक में टकराव, बजट पास होने पर विवाद

Tue, 24 Mar 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 24 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Clashes erupt in the municipal board meeting, disputes arise over the passing of the budget
पलिया नगर पालिका बोर्ड की बैठक का बहिष्कार करते सभासद। स्रोत : सोशल मीडिया
पलियाकलां। नगर पालिका की बोर्ड बैठक मंगलवार को दावों और प्रतिदावों के बीच उलझकर रह गई। एक ओर पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने 27.71 करोड़ रुपये का बजट पारित होने का दावा किया। दूसरी ओर एक दर्जन से अधिक सभासदों ने बैठक के बहिष्कार का आरोप लगाते हुए इसे असंवैधानिक बताया।
विज्ञापन

नगर पालिका में आयोजित बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट और आय-व्यय पर चर्चा था। बैठक शुरू होते ही स्पष्ट हो गया कि सदन दो गुटों में बंट चुका है। एक पत्र के मुताबिक 14 सभासदों ने बैठक का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

सभासदों का आरोप है कि पालिका प्रशासन लंबे समय से आय-व्यय का स्पष्ट ब्योरा और आगामी कार्ययोजना साझा नहीं कर रहा है। रसीदा बानो, रजिया, मनोरमा, पूजा गुप्ता, गौरव गुप्ता, नसरीन, सुधा गुप्ता, हसमत अली, अब्दुल खालिक, सावित्री, रवि, रियाज अली, अल्पना कनोजिया और आशुतोष शुक्ला सहित कई सभासदों ने हस्ताक्षरित पत्र एसडीएम को सौंपते हुए कहा कि कोरम पूरा न होने के कारण बैठक असंवैधानिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध के बीच पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने बैठक को सफल बताया। उन्होंने कहा कि उपस्थित सदस्यों के बीच बजट पर चर्चा के बाद इसे पारित किया गया। उनके अनुसार 27.71 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 27.53 करोड़ रुपये के व्यय वाला बजट पास हुआ है, जिससे वर्ष 2026-27 में पालिका को 17.28 लाख रुपये का लाभ होगा। उन्होंने यह भी कहा कि बैठक में कोरम पूरा था और बजट के अलावा कोई अन्य प्रस्ताव न होने के कारण बैठक समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed