फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

टेंडर प्रक्रिया के विरोध में दुकानदारों ने किया मेले का बहिष्कार

Sat, 01 Oct 2022 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:25 AM IST
सार

दशहरा मेले में झूला, सॉफ्टी एवं खाजा की दुकानों के लिए पालिका प्रशासन ने टेंडर निकलवा दिया है।इसने मेला दुकानदारों की पालिका के प्रति व्याप्त नाराजगी में आग में घी डालने जैसा काम किया है।इसके विरोध में दुकानदारों ने मेले का बहिष्कार कर दिया है।

विज्ञापन
Civic Amenities

विस्तार

लखीमपुर खीरी। दशहरा मेले में झूला, सॉफ्टी एवं खाजा की दुकानों के लिए पालिका प्रशासन ने टेंडर निकलवा दिया है। इसने मेला दुकानदारों की पालिका के प्रति व्याप्त नाराजगी में आग में घी डालने जैसा काम किया है। दुकानदारों का आरोप है कि ईओ मनमानी कर रहे हैं। टेंडर निकलवाना है। इसके विरोध में दुकानदारों ने मेले का बहिष्कार कर दिया है। इस कारण अभी तक दुकानदारों ने रशीदें कटवाना शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन

मेला दुकानदार यूनियन के अध्यक्ष आदित्य प्रकाश दीक्षित बताते हैं कि तीन दुकानों को भी 30 प्रतिशत किराया बढ़ोत्तरी में शामिल किया जाना चाहिए। मगर, इस पर न तो पालिकाध्यक्ष पति तैयार हैं और न ही अधिशाषी अधिकारी। ईओ ने मनमानी करते हुए तीनों दुकानों का टेंडर तक प्रकाशित करवा दिया, जिसकी अंतिम तिथि शुक्रवार है। इससे दुकानदारों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। दुकानदारों का कहना है कि जब 30 प्रतिशत किराया बढ़ोत्तरी की बात हो गई थी तो फिर बाद में इन तीन दुकानों का टेंडर कराना गलत है। इसलिए मजबूरन मेला बहिष्कार का निर्णय लेना पड़ा। दुकानदारों की एकजुटता के चलते बृहस्पतिवार को भी रशीदें कटने का काम शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

मेले को लेकर धूमिल हो रही शहर की छवि
मेले को लेकर मची हायतौबा को देखते हुए शहरवासियों से लेकर पालिका कर्मी तक हैरान है। इनका कहना है कि हर साल मेले को लेकर पालिका में घमासान होता है, जो इस बार भी जारी है। इस तरह होने वाली उठापटक से शहर से लेकर मेले की छवि धूमिल हो रही है। यदि ऐसे ही हालत रहे तो आने वाले दिनों में दुकानदार मेले में आना ही बंद कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘दुकानदारों की हर बात तो नहीं मानी जा सकती। इनके कहने पर ही टेंडर प्रक्रिया निरस्त कराई गई। अब सिर्फ तीन दुकानों का टेंडर कराया जा रहा है। हमने उनकी कई बातें मानीं। अब उन्हें भी हमारी बात माननी चाहिए। रशीदें कटना शुरू हो गया है। ’
- निरूपमा बाजपेई अध्यक्ष नगर पालिका लखीमपुर
‘सॉफ्टी, झूला एवं खाजा की दुकानों का टेंडर निकलवाया जा चुका है। अन्य दुकानदार पालिका पहुंचकर अपनी रशीदें कटवाकर दुकानें लगाना शुरू कर दें।’
- संजय कुुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लखीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed