फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

दशहरा मेला ठेके पर देने को निकाला टेंडर, सभासद भड़के

Wed, 21 Sep 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:09 AM IST
सार

नगर पालिका में इस बार मेले के लिए निकाले गए टेंडर को लेकर उठापठक शुरू हो गई है।सभासदों का कहना है कि इस नई परंपरा से कुछ लोगों को जहां फायदा होगा तो वहीं शहर वासियों को दिक्कतें होंगी।वैसे मेला ठेका पर कराए जाने को लेकर पता नहीं क्यों लोग इतना परेशान है।

विज्ञापन
Civic Amenities

विस्तार

लखीमपुर खीरी। नगर पालिका में इस बार मेले के लिए निकाले गए टेंडर को लेकर उठापठक शुरू हो गई है। पालिका प्रशासन टेंडर निकालकर शहर के ऐतिहासिक दशहरा मेले को ठेके पर देने को आमादा है। जबकि सभासदों का कहना है कि इस बार भी मेला पहले की तरह ही लगाया जाएगा। किसी बाहरी की इसमें दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं होगी। हालांकि टेंडर को लेकर मंगलवार को सभासदों की ईओ से लेकर अध्यक्ष पति के साथ बैठक हुई, जो बेनतीजा रही।
विज्ञापन

शहर में दशहरा मेले को लेकर इन दिनों तैयारियां शुरू हो जाती थीं, मगर इस बार सभासद एवं पालिका प्रशासन के बीच तलवारें खिंचने लगी हैं। इसका कारण नगर पालिका की ओर से मेले का टेंडर निकाला जाना है। इसकी जानकारी लगने पर सभासद इसके विरोध में आ गए हैं। कई सभासदों ने मंगलवार को पालिका पहुंचकर ईओ से मिलकर नाराजगी जताई। इसके बाद ईओ, सभासद की पालिकाध्यक्ष के साथ बैठक हुई, जिसका कोई नतीजा नहीं निकला। सभासदों का कहना है कि इस नई परंपरा से कुछ लोगों को जहां फायदा होगा तो वहीं शहर वासियों को दिक्कतें होंगी। मेला महंगा होगा, इससे नगरवासी भी प्रभावित होंगे। सभासदों का कहना है कि मेला ठेके पर होने का हर स्तर पर विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

बोर्ड को विश्वास में लिए बिना टेंडर निकालना गलत
सभासद रवींद्र रावत, राशिद पठान का कहना है कि बोर्ड को विश्वास में लिए बिना मेले का टेंडर निकालकर ठेक पर देना गलत है। पिछले दिनों पालिका प्रशासन ने मेले को लेकर आकस्मिक बैठक बुलाई थी लेकिन इसमें मेले का ठेका किए जाने के संबंध में न तो कोई प्रस्ताव आया और न ही कोई वार्ता हुई। बाद में करा कार्यवाही रजिस्टर पर लिख लिया हो तो नहीं कह सकते। फिलहाल मेला ठेके पर नहीं होने देगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर पड़े नहीं, ठेकेदार करने लगे संपर्क
मेला कराने के लिए अभी टेंडर नहीं पड़े हैं मगर लखनऊ के एक ठेकेदार मेला कराने के लिए शहर के लोगों से संपर्क साधने लगे हैं। बिना टेंडर प्रक्रिया हुए ठेकेदार का जिस पूरे विश्वास के साथ लोगों से मेला कराने के लिए संपर्क कर रहा है कि उससे टेंडर प्रक्रिया मैनेज होने की आशंका जताई जाने लगी है। वहीं ठेकेदार एक अधिकारी का संपर्की बताया जाता है।
20 एलकेएच 20
मेले का टेंडर निकाला गया है। टेंडर पड़ने के बाद निर्धारित होगा कि मेला कौन कराएगा। वैसे मेला ठेका पर कराए जाने को लेकर पता नहीं क्यों लोग इतना परेशान है। मेला अच्छा होना चाहिए। क्वालिटी जब खराब हो, तब शिकायत करें।

- संजय कुमार अधिशासी अधिकारी
20 एलकेएच 21
मेला ठेके पर कराने के लिए टेंडर का निकाला जाना हमारी जानकारी में है। नए ईओ हैं, इनकी अपनी अलग नीति है और मेला अच्छा कराने की वह पूरी जिम्मेदारी ले रहे हैं। वहीं सभासद क्या कह रहे हैं, इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि इस संबंध में एक बार ईओ से बात करेंगे।
- निरूपमा बाजपेई, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद लखीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed