फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

149 पंचायत भवन जर्जर घोषित

Tue, 07 Sep 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय बनाने की तैयारियों को झटका लगा है, क्योंकि 149 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों को जर्जर घोषित करते हुए सचिवों ने डीपीआरओ को रिपोर्ट भेजी है। सभी 1165 ग्राम पंचायतों में लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए सचिवालय स्थापित किए जाने हैं। इसके लिए करीब 400 ग्राम पंचायतों में नए पंचायत घर बनाए जा रहे हैं। वहीं मरम्मत योग्य पंचायत भवनों की मरम्मत कराई जा रही है। इस बीच फूलबेहड़ ब्लॉक में आठ, निघासन में 12, कुंभी में 18, धौरहरा में छह, बिजुआ में चार, नकहा में 16, रमियाबेहड़ में नौ, पलिया में 14, लखीमपुर में 24, बांकेगंज में सात, मोहम्मदी में 10, बेहजम में 11, पसगवां में एक, मितौली में नौ ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों को जर्जर घोषित कर दिया गया है। सचिवों ने इन्हें मरम्मत योग्य नहीं बताया है। डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने बताया कि सचिवों में 149 पंचायत भवनों को जर्जर घोषित किया है, जिनका तकनीकी परीक्षण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed