{"_id":"612154f18ebc3e79d63abf8d","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly457090313","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढ़ों की हुई मरम्मत, देर शाम तक नहीं चल सके भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढ़ों की हुई मरम्मत, देर शाम तक नहीं चल सके भारी वाहन
विज्ञापन
पलिया शारदा पुल पर भरे गए गड्ढे। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। मरम्मत के लिए 24 घंटों के लिए बंद शारदा नदी के सड़क पुल पर शनिवार शाम को चौपहिया छोटे वाहनों को आने-जाने की अनुमति दे दी गई, लेकिन बड़े वाहनों का आवागमन शुरू नहीं हो सका।
शुक्रवार की शाम चार बजे से दोनों तरफ से आवागमन बंद कर मरम्मत का कार्य शुरू किया गया था। लेकिन, रात की बारिश ने इसमें खलल डाल दी। शनिवार शाम तक गड्ढ़ों में भरा गया मैटेरियल सही से नहीं जम सका, जिससे भारी वाहनों का आवागमन देर शाम तक रुका रहा। जबकि, कार, बाइक समेत अन्य छोटे चौपहिया वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया। इस दौरान पुल के दोनों तरफ भारी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। यात्रियों को भी पैदल ही पुल पार कर दोनों तरफ मौजूद वाहनों से अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
-
ईरिक्शा चालकों की हुई चांदी
शारदा पुल पर निर्माण कार्य के चलते बंद आवागमन के दौरान शारदा पुल के इस पार पलिया की ओर से काफी संख्या में ईरिक्शा चालक यात्रियों को पलिया ले जाने और पलिया से वापस पुल तक लाने के लिए खड़े रहे। कुछ रिक्शा चालकों ने मनमाना किराया भी वसूला।
विज्ञापन
----
नारंग अंडरपास 25 तक आवागमन के लिए बंद रहेगा
मैैलानी। नारंग गांव के पास स्थित रेलवे अंडरपास 25 अगस्त तक आवागमन के लिए बंद रहेगा।
जूनियर इंजीनियर कार्य नीरज कुमार ने बताया कि अंडरपास संख्या 176 की सड़क की सतह को ठीक करने के लिए ढुलाई का काम किए जाने को पहले 12 से 20 अगस्त तक आवागमन बंद किया गया था, लेकिन काम पूरा न हो पाने की वजह से अब अंडरपास में 25 अगस्त तक आवागमन बंद रहेगा।
इस कारण राहगीर आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था समपार संख्या 177 सी का उपयोग करेंगे। संवाद