फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

नगर पालिका मोहम्मदी की सीमा का होगा विस्तार

Sat, 26 Dec 2020 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। योगी सरकार ने नगर पालिका मोहम्मदी के सीमा विस्तार को हरी झंडी दे दी है। इससे नगर सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत इस्लामाबाद और भानपुर बनवारी का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा और गांव के लोगों को नगरीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका मोहम्मदी का मौजूदा समय में एरिया करीब तीन किलोमीटर है, जिसमें 25 वार्ड हैं। सीमा विस्तार से ग्राम पंचायत इस्लामाबाद (मजरा बसविरवा एवं हरिहरपुर) व भानपुर बनवारी (मजरा बबरिया) मोहम्मदी नगर पालिका में शामिल हो जाएंगी। इससे इन गांव के ग्रामीणों को नगरीय सुविधाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन

.
दो ग्राम पंचायतों का वजूद खत्म
ग्राम पंचायत इस्लामाबाद और भानपुर बनवारी के नगर पालिका में शामिल होने से इन दोनो का वजूद समाप्त हो जाएगा। इससे अगले साल होने वाले प्रधान चुनाव की तैयारी करने वालों का झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नगर पालिका का सीमा विस्तार होना अत्यंत जरूरी था। इससे नगर सीमा पर स्थित गांवों के लोगों को नगरीय सुविधाएं मिलने लगेंगी। गांवों का विकास भी होगा।
-राजेश राठौर, इस्लामाबाद
.
ग्राम पंचायत इस्लामाबाद एवं भानपुर बनवारी को मोहम्मदी नगर पालिका में शामिल करने से इन गांवों का विकास होगा और ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल, साफ सफाई का लाभ मिलेगा।
-राम प्रताप वर्मा, पूर्व चेयरमैन गन्ना समिति मोहम्मदी निवासी भानपुर बनवारी
.
नगर पालिका का सीमा विस्तार होना बहुत अच्छी बात है। इससे नगर पालिका की आय में बढ़ोतरी होगी और जो गांव शामिल हुए हैं वहां पर रहने वालों को नगरीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

-अतुल रस्तोगी व्यापारी एवं समाजसेवी
.
सीमा विस्तार होने से ग्राम पंचायत इस्लामाबाद एवं भानपुर बनवारी नगर पालिका सीमा में शामिल होंगे। इससे ग्रामीणों को नगरीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा और पालिका की आय बढ़ेगी।
-डीके मिश्रा अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed