{"_id":"5fd8edc18ebc3e41a512c3f4","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4303028181","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति के 10 भूमिहीनों को मिलेंगे घर, हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति के 10 भूमिहीनों को मिलेंगे घर, हुआ भूमि पूजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। मितौली की ग्राम पंचायत रेवाना के 10 अनुसूचित जाति के भूमिहीन परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत क्लस्टर आवास बनाए जाएंगे, जहां मंगलवार को सीडीओ अरविंद सिंह ने भूमि पूजन किया। पीडी रामकृपाल चौधरी ने बताया कि 10 भूमिहीन अनुसूचित जाति के परिवारों को एक नियत स्थान पर पट्टा देकर 10 आवासों का निर्माण किया जाएगा। इन आवासों के साथ ही इन परिवारों के जीविकोपार्जन के लिए गाय एवं बकरी शेड का भी निर्माण किया जाएगा। वहीं मनरेगा पार्क के निर्माण के साथ ही ओवरहेड टैंक एवं सार्वजनिक शौचालय, इंटरलॉकिंग रोड भी बनाई जाएगी। कार्यक्रम में डीसीएन आरएलएम अजय प्रताप सिंह, डीसी मनरेगा राजनाथ भगत मौजूद रहे।
-
मनरेगा से बने ओपन जिम का लोकार्पण
लखीमपुर खीरी। ब्लॉक मितौली के परिसर में मनरेगा योजना से बनाए गए ओपन जिम का लोकार्पण डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी विजय ढुल और सीडीओ अरविंद सिंह ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। नवनिर्मित ओपन जिम समेत ब्लॉक सभागार के जीर्णोद्धार सहित अन्य कार्यों के लिए डीएम ने बीडीओ चंदन देव पांडेय की प्रशंसा की। डीएम ने ओपन जिम में मशीनों का प्रयोग कर उसकी गुणवत्ता चेक की। संवाद