{"_id":"5fd12cad8ebc3e3b8d4d2bd4","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4296596138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई जगह सड़कों को खोद डाला, निकलें तो निकलें कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई जगह सड़कों को खोद डाला, निकलें तो निकलें कैसे
विज्ञापन
लखीमपुर कंपनी बाग के सामने पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क, जिसमें रोज फंसती हैं गाड़ियां। सं?
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जलनिगम शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन डलवा रहा है, जिसके लिए जिम्मेदारों ने कंपनी बाग रोड खोदकर पाइप लाइन तो डलवा दी। मगर, सड़क का निर्माण न कराकर मिट्टी से ही पटवा दिया है। मिट्टी धंस जाने के कारण सड़क बेहद ऊबड़ खाबड़ सी हो गई, जिससे लोगों का पैदल तक चलना दूभर है। इसको बनवाने के लिए न तो नगर पालिका ध्यान दे रही है और न ही जलनिगम के जिम्मेदार।
नगरवासियों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए अमृत मिशन योजना के तहत पाइप लाइन डालने का काम कार्यदायी संस्था जलनिगम करवा रही है। इस दौरान कार्यदायी संस्था की ओर से नियमों की जा रही अनदेखी शहरवासियों के लिए मुसीबत बन रही है। पाइप लाइन डालने के बाद जिम्मेदारों ने मिट्टी से सड़क पटवा दी। कहीं-कहीं पर मिट्टी के बैठने से गड्ढे हो गए। जिस पर लोगों का पैदल तक निकलना मुश्किल है। सड़क पर बन चुके गड्ढ़े दो और चार पहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। इनकी चपेट में आने से आए दिन बाइक चालक गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
.
कंपनी बाग के सामने सड़क पर गड्ढे
कंपनी बाग के सामने खोदी गई सड़क पर डाली गई मिट्टी बैठ गई है। इससे उसमें गड्ढे बन गए हैं। जो पैदल चलने वालों से लेकर दो पहिया वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। आए दिन इनकी चपेट में आने से लोग चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन
.
उड़ती है धूल, होती है दिक्कत
नसीरुद्दीन मौजी मैदान के सामने भी मिट्टी से गड्ढा पाटा गया है। इससे उड़ने वाली धूल नगर वासियों को सांस रोगी बना रही है। धूल न उड़े इसके लिए जब उस पर पानी डाला जाता है तो फिसलन हो जाती है। इससे बाइक रपटने से लोग चुटहिल हो जा रहे हैं।
.
ईओ आवास की गली बनवाना बना चर्चा का विषय
पाइप लाइन डालने के लिए नगर पालिका ईओ आवास वाली गली भी खोदी गई थी। इसमें पाइप डालने के बाद उसे बनवा दिया गया है। जबकि शहर की प्रमुख कंपनी बाग रोड जस की तस छोड़ दी गई। साहब की गली का निर्माण कराना शहरवासियों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
.
पेयजल आपूर्ति के लिए जलनिगम शहर में पाइप लाइन डलवा रहा है। पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोदने के बाद उसका निर्माण कराना उनकी जिम्मेदारी है। इसके लिए जलनिगम को पत्र लिखा जाएगा।
-आरआर अंबेष अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका