{"_id":"5fd12c088ebc3e3b8745daef","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly429659590","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील भवन की जमीन पर जमा रखा था कब्जा, 13 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील भवन की जमीन पर जमा रखा था कब्जा, 13 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
गोला में तहसील भवन की जमीन पर बना मकान। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। अमर उजाला की खबर के बाद नगर की सीमा से सटे ब्लाक बांकेगंज की ग्राम पंचायत में तहसील भवन की जमीन पर अवैध कब्जा जमाने वाले 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसडीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार को तहसील भवन का भौतिक निरीक्षण कर 13 अवैध कब्जेदार चिन्हित किए थे, जिनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबरों से हरकत में आए तहसील प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अलीगंज रोड से ग्राम पंचायत जाने वाले संपर्क मार्ग के निकट तहसील भवन के नाम करीब साढ़े तीन एकड़ जमीन है। इस पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। मंगलवार को एसडीएम अखिलेश यादव ने यहां का निरीक्षण कर 13 अवैध कब्जेदारों को चिह्नित किया था, जिनके खिलाफ धारा 67/1 के तहत बेदखली का मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही जमीन को सुरक्षित करने के लिए यहां फेंसिंग कराने की भी तैयारी है।
-
तहसील भवन की जमीन पर काबिज मिले अवैध कब्जेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कंटीले तार लगाकर जमीन को सुरक्षित करने के साथ अवैध कब्जेदारों पर बेदखली की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
- अखिलेश यादव, एसडीएम गोला