{"_id":"5fc13f7a8ebc3e9bf00e1eac","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly428304810","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा से सड़कों के किनारे संवरेगा फुटपाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा से सड़कों के किनारे संवरेगा फुटपाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिले में मनरेगा के जरिये सड़कों के किनारे फुटपाथ को संवारने का काम तेज कर दिया गया है। डीएम शैलेंद्र सिंह ने मनरेगा से पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड तीन क्षेत्र में 393 किमी सड़क के किनारे पटरी (फुटपाथ) के मरम्मत कार्य को मंजूरी दे दी है। इसके तहत दुधवा नेशनल पार्क और रिजर्व फारेस्ट क्षेत्र की सड़कों के किनारे पटरी पर ईंट का खडंजा भी लगाया जाएगा।
उपायुक्त श्रम रोजगार राजनाथ प्रसाद भगत ने बताया कि सड़कों के किनारे पटरियों की मरम्मत होने से राहगीरों को सुविधा मिलेगी। साथ ही मजदूरों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि निर्माण खंड तीन क्षेत्र में 393 किमी सड़क किनारे मरम्मत कार्य कराए जाने से करीब पौने दो लाख मानव दिवस सृजित होंगे, जिन्हें 201 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दी जाएगी। सड़कों किनारे एक से डेढ़ मीटर तक पटरी चौड़ी की जाएगी। आवश्यकतानुसार पटरी पर ईंट का खड़ंजा भी लगाया जाएगा। इस कार्य पर करीब चार करोड़ रुपये व्यय अनुमानित है।
60 सेमी चौड़ाई में लगेगा खड़ंजा
निर्माण खंड तीन के अधिशासी अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि जंगल क्षेत्र की सड़कों के किनारे पटरियों पर खड़ंजा लगाया जाएगा, जहां पर सड़क किनारे चौड़ाई कम है। 60 सेंटीमीटर चौड़ाई में खड़ंजा लगेगा। करीब 56 किलोमीटर सड़क किनारे खड़ंजा लगाया जाएगा। संपूर्णानगर क्षेत्र में सड़क किनारे दो-दो मीटर दोनों ओर चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
कोरोना काल में मनरेगा का लक्ष्य बढ़ा
जनपद में मनरेगा से वर्ष 2020-21 में 62.28 लाख मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य कोरोना काल में पूरा होने पर सरकार ने इसे बढ़ा दिया है। उपायुक्त राजनाथ प्रसाद भगत ने बताया कि अब 95 लाख मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अभी तक 83.70 लाख मानव दिवस सृजित हो चुके हैं। संवाद