फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

अस्थायी पटाखा लाइसेंस जारी करने को प्रशासन के तेवर सख्त

Sat, 31 Oct 2020 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। दिवाली और आतिशबाजी का आपस में गहरा रिश्ता है। आज यह रिश्ता आबोहवा के लिए खतरनाक बनता जा रहा है। कोरोना काल के कारण पटाखों के दाम इस बार काफी अधिक होने की संभावना है। वजह है कि कोरोना के कारण बाहर से पटाखों की खेप मांग के अनुरूप नहीं मिलने की उम्मीद है। अस्थायी लाइसेंस जारी करने को लेकर इस बार प्रशासन के तेवर काफी सख्त हैं।
विज्ञापन

दिवाली के महीने भर पहले ही बाजारों में पटाखों की दुकानें सजने लग जाती हैं। प्रतिवर्ष दीपावली पर करोड़ों रुपयों के पटाखों का व्यापार होता है। यह सिलसिला कई दिनों तक चलता है। पटाखा कारोबारी बताते हैं कि कोरोना काल के कारण मजदूरों के चले आने से ब्रांडेड कंपनियों के पटाखों की आपूर्ति मांग के अनुसार नहीं हो पा रही है। ऐसे में कई स्थायी लाइसेंसधारियों ने पटाखों का निर्माण तेजी से शुरू कर दिया है। इसमें तेज ध्वनि वाले पटाखे भी शामिल हैं। जिले में 225 स्थायी लाइसेंस धारक हैं। इनमें कई तो स्वत: ही पटाखों को बनाकर बेचते हैं। बाहर से ब्रांडेड पटाखों के न पहुंचने से इस बार पटाखा बाजार काफी महंगा होने का अनुमान है।
विज्ञापन

35 डेसिबल से अधिक ध्वनि पीड़ा दायक
जानकार बताते हैं कि पटाखे अथवा किसी अन्य चीज से निकलने वाली 35 डेसिबल से अधिक ध्वनि कानों के लिए पीड़ादायक होती है। 70 डेसिबल तक की ध्वनि कान के परदे को फाड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले जारी होंगे अस्थायी लाइसेंस
पटाखा बेचने के लिए प्रशासन लाइसेंस जारी करता है। पिछले वर्ष प्रशासन ने इस शर्त के साथ अस्थायी लाइसेंस दिए थे कि लाइसेंस धारक सिर्फ ग्रीन पटाखे ही बेचेंगे। इस बार प्रशासन लाइसेंस जारी करने को लेकर और सख्त है। अस्थायी लाइसेंस दीपावली से तीन दिन पहले जारी होंगे।
पटाखे दगने से नुकसान
सांस रोगियों को अधिक दिक्कत होती है, आंखों को नुकसान पहुंचाता है प्रदूषित धुआं, वातावरण में प्रदूषण की मात्रा में बढ़ोतरी, जहरीली गैस होने से श्वांस रोगियों के लिए बढ़ता है खतरा, कानों पर पड़ता है प्रभाव

जिले में 225 स्थायी लाइसेंस हैं। अभी पटाखा बेचने के लिए अस्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन आने शुरू नहीं हुए हैं। यह लाइसेंस दीपावली से तीन दिन पूर्व जारी किए जाते हैं। स्थायी पटाखे की दुकानों पर विभाग कड़ी नजर रखे हुए है।
-मुकीमुलहक, सीएफओ लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed