फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

जर्जर बिजली के पोल..कहीं बन न जाएं जानलेवा

Wed, 09 Sep 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
नौरंगाबाद चौराहा पर गिरने की कगार पर विद्युत पोल - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। दशकों पहले लगाए गए बिजली के पोल जर्जर हो चुके हैं, जिन्हें बदलने के लिए पावर कॉरपोरेशन ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। इससे आए-दिन पोल गिरने से हादसे का खतरा बना हुआ है। हालात यह हैं कि एक पखवाड़े के अंदर ही शहर में चार बिजली के पोल गिर चुके हैं। जर्जर पोल को न बदले जाने से किसी दिन भी जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन के अलावा नगर निकायों की स्ट्रीट लाइट के पोल भी जर्जर हो चुके हैं। करीब 14 दिन पहले नौरंगाबाद में प्राथमिक विद्यालय के पास लगे बिजली के दो पोल अचानक टूट गए थे, तब बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। करीब एक सप्ताह पहले कंपनी बाग के पास स्ट्रीट लाइट का पोल गिरा था, जिसकी चपेट में आने से एक कार क्षतिग्रस्त हुई थी। इसके बाद तीन दिन पहले हीरालाल धर्मशाला के पास स्थित एलटी लाइन का खंभा अचानक टूटकर गिर गया, जो पास की मस्जिद पर टिक गया था। इन पोलों के गिरने के समय न तो तेज हवा चल रही थी और न ही किसी वाहन की टक्कर लगी थी। बल्कि जर्जर हो चुके पोल स्वयं टूटकर गिरे। कई जर्जर पोल की मरम्मत कराई गई है, लेकिन यह उपाय भी कारगर नहीं है।
विज्ञापन

नौरंगाबाद चौराहे पर गिरने के कगार पर है पोल
शहर के नौरंगाबाद चौराहे पर लगा बिजली का पोल गिरने के कगार पर है। तेज हवा या आंधी आने पर यह पोल जानलेवा साबित हो सकता है।
गंगोत्रीनगर में नीचे से गल चुका है पोल
नौरंगाबाद रोड पर मोहल्ला गंगोत्रीनगर के पास लगा बिजली का पोल नीचे से गल चुका है, जो कि किसी भी वक्त गिर सकता है। मगर पावर कॉरपोरेशन ने इसकी मरम्मत नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी भी गिर सकता है सीओ ऑफिस के सामने लगा
शहर की मेन रोड पर सीओ ऑफिस के सामने लगा बिजली का पोल काफी जर्जर हो चुका है। विभाग ने इसे अब तक बदला नहीं है, बल्कि लोहे की पत्ती वेल्डिंग कराकर उसे ही कामचलाऊ बनाया गया है।
मितौली: खेत में गिरताऊ हालत में पोल
पावर कॉरपोरेशन की अनदेखी के चलते ग्रामीण क्षेत्र में कई स्थानों पर लगे बिजली पोल जर्जर हो चुके हैं। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। कस्ता-सीतापुर मार्ग पर टेमरा में 11 केवीए लाइन का पोल बारिश होने के कारण पूरी तरह एक ओर झुक गया है। यह पोल अभी कुछ दिन पहले ही लगाया गया था। बिजली का यह पोल विभागीय कर्मचारियों द्वारा सिर्फ खानापूर्ति करके लगा दिया गया था, न तो उसे सीमेंट से जाम किया गया। बारिश के चलते मिट्टी कट जाने के कारण पोल एक ओर झुक गया है।

धौरहरा: कभी भी गिर सकता हाईटेंशन लाइन का खंभा
तहसील मुख्यालय के ठीक सामने लगा हाईटेंशन लाइन का पोल गिर सकता है। यह पोल नीचे से टूटकर एक मकान पर झुक चुका है। यदि गिरा तो बड़ा हादसा हो सकता है। मकान मालिक शाहिद ने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन पर अब तक यह पोल ठीक नहीं किया गया है। जेई जयकुमार गौतम ने बताया कि शिकायत मिली है। यहां नया पोल लगाने के लिए उच्च अधिकारियों से अनुमति मांगी है। स्वीकृति मिलते ही पोल बदला जाएगा
दशकों पहले पाइप वाले पोल लगाए गए थे, जो ज्यादातर जर्जर हो गए हैं। इन्हें बदलने के लिए जल्द ही काम कराया जाएगा।
- पीके वर्मा, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed