फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

डीडी से नाराज वार्डन दुधवा चार्ज देकर छुट्टी पर गए घर

Wed, 09 Sep 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार सोनकर का विवाद पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं। पहले ग्रामीणों से विवाद, फिर विधायक से विवाद, फिर स्टाफ से विवाद और अब पार्क के वार्डन से भी विवाद का मामला सामने आया है। डीडी की कार्यप्रणाली से त्रस्त होकर दुधवा वार्डन शशिकांत अंबरेश ने अपना चार्ज बेलरायां वार्डन को सौंपकर छुट्टी ले ली है और वह घर भी चले गए हैं। उनका कहना है कि जब तक डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार सोनकर रहेंगे तब तक वह नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि दुधवा नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार सोनकर का विवादों से नाता छूटने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक जंगल के बाहर ग्रामीणों से ही उनका विवाद होता था लेकिन अब उनके प्रति विभाग के अंदर ही विरोध और गुस्सा देखा जा रहा है। डीडी की खराब कार्यप्रणाली से आहत होकर दुधवा वार्डन शशिकांत अंबरेश अब छुट्टी पर चले गए हैं। अधिकारी पर असहयोग का आरोप लगाते हुए उन्होंने बेलरायां वार्डन को अपना चार्ज सौंप दिया है और जब तक डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार सोनकर दुधवा में रहेंगे तब तक वापस न आने की बात भी कही है। जिसके चलते एक बार फिर पार्क के डिप्टी डायरेक्टर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बाबत दुधवा वार्डन का कहना है कि डीडी का सहयोग नहीं मिल पा रहा है तथा उनके कार्यप्रणाली से भी वह नाराज हैं जिसके चलते ही उन्होंने छुट्टी ले ली है। कहा है कि डीडी के रहते वह दुधवा वार्डन का चार्ज अब नहीं संभालेंगे।
विज्ञापन

इससे पूर्व भी अधिकारियों को भेज चुके हैं पत्र
डीडी के असहयोग व कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर इससे पूर्व भी दुधवा वार्डेन शशिकांत वन विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र भेज चुके हैं। जिसमें उन्होंने डीडी पर कई आरोप लगाए थे और खुद का ट्रांसफर दुधवा से किसी अन्य जगह पर किए जाने की मांग की थी। जिसके बाद मामला सुलझ गया था लेकिन अब फिर से मामला बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा वार्डन अपने किसी घरेलू कार्य से छुट्टी लेकर गए हैं जिस पर उनको छुट्टी दी गई। अब कोई कुछ भी कहे तो उसका क्या किया जा सकता है। फिलहाल वह घरेलू कार्य बताकर ही छुट्टी पर गए हैं।
-मनोज कुमार सोनकर, डिप्टी डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed