{"_id":"5f57c1cf8ebc3e615f6f1bc7","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4191247124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक दूरी का पालन कर विद्यार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक दूरी का पालन कर विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा देते पर छात्र
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। पांच माह के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से जिले में शैक्षणिक गतिविधियों का आगाज हुआ। कोरोना संक्रमण के चलते निर्धारित गाइड लाइन का पूरी तरह पालन कराया गया। विद्यार्थियों ने सामाजिक दूरी का पालन कर परीक्षा दी तो इससे पहले कक्षों को सैनिटाइज कराने के साथ विद्यार्थियों का तापमान चेक करने के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
मंगलवार को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से संबद्ध जिले के डिग्री कॉलेजों में बीकॉम तृतीय वर्ष के द्वितीय प्रश्नपत्र ‘ऑडिटिंग’ की परीक्षा हुई। इसमें युवराजदत्त महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर छह, गोला के केन ग्रोअर्स नेहरू डिग्री कॉलेज केंद्र पर दो और श्री गुरु हरिकिशन डिग्री कॉलेज केंद्र पर एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।
कोरोना काल में विश्वविद्यालय की परीक्षा कराने के लिए कॉलेजों में बेहद सतर्कता रही। परीक्षा से पहले कमरे सैनिटाइज कराए गए। तापमान चेक करने के बाद ही परीक्षार्थियों को कक्ष में जाने की अनुमति दी गई। पेपर देते समय छात्रों के बीच सामाजिक दूरी कायम रहे इसलिए एक बेंच पर दो छात्रों को बैठाया गया। वाईडी कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया कि मंगलवार को तृतीय पाली में बीकॉम तृतीय वर्ष के ऑडिटिंग विषय का पेपर हुआ। इसमें 301 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें से 295 उपस्थित और छह अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
सामाजिक दूरी का पालन कर छात्रों ने दिया पेपर
गोला गोकर्णनाथ कस्बा स्थित केन ग्रोअर्स नेहरू डिग्री कॉलेज और श्री गुरू हरिकिशन डिग्री कॉलेज में बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा हुई। सीजीएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य नवनीत तोमर ने बताया कि पंजीकृत 66 परीक्षार्थियों में दो अनुपस्थित रहे। श्री गुरु हरिकिशन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. निर्मल सिंह ने बताया कि पंजीकृत 29 छात्राओं में से एक छात्रा अनुपस्थित रही है। कोरोना संक्रमण को लेकर परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों के हाथ सैनिटाइज कराने के साथ सामाजिक दूरी का पालन करते हुए निर्धारित दूरी पर बैठाया गया।